बाडा में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर की सेवार्थ सेवा संस्था समाज सेवक के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संस्था की तरफ से ढटवाल के बाड़ा पोलिंग बूथ पर प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु के लिए कामना की तथा उन्हें जन्मदिन की बधाई दी इसके अलावा संस्था के विभिन्न सदस्यों ने मिलकर जन्मदिन मनाया। भले ही इस विधानसभा क्षेत्र में 2007 के बाद भारतीय जनता पार्टी अपना परचम नहीं लहरा पाई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भाजपा की मजबूती के लिए लोगों को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। जागरूकता अभियान में संस्था द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हर साल अध्यापकों को 5 सितंबर को सम्मानित करने का कार्यक्रम हो। पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम हो अथवा गरीब परिवारों की सहायता संस्था हमेशा आगे रहती है। इसी संस्था के संयोजक विनोद ठाकुर के प्रयासों से ही इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 12 करोड रुपए की राशि से मिनी सचिवालय का कार्य शुरू करवाने में विनोद ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है पिछले 11 सालों से मिनी सचिवालय का कार्य अधर में लटका था इस मिनी सचिवालय का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने करवाया था लेकिन विनोद ठाकुर ने इसे मूर्त रूप देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इस मामले को उठाया आज मिनी सचिवालय का भवन बनाकर तैयार किया जा रहा है। इस भवन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक के लिए भी एक हल बनाकर तैयार करवाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं इसके अलावा प्रेस के लिए भी प्रेस रूम का प्रावधान करवाया गया है। सेवार्थ सेवा संस्था के संस्थापक विनोद ठाकुर समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं भारतीय जनता पार्टी इस विधानसभा क्षेत्र में भले ही 2007 के बाद चुनाव नहीं जीती है लेकिन भाजपा की करमत कार्यकर्ताओं की यहां कमी नहीं है जरूरत है तो हाई कमान को सही निर्णय लेने की।
Home टॉप न्यूज़ स्पैशल बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बाडा सकरोह पंचायत में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...