दोनों की लड़ाई में तीसरा तैयार
बड़सर में मनजीत सिंह डोगरा ने लूटी जनसभा
बोले मेरा बध तो महाभारत के अभिमन्यु की तरह किया गया। जातिगत राजनीति का बनाया शिकार
आज भी 74 साल का हूं लेकिन जीतने का दम रखता हूं मेरे साथ किसी को भी दौड़ा लो ज्यादा नहीं तो बड़सर चौक तक ही
2017 का चुनाव जीतने का दम रखता हूं
सुभाष ढटवलिया बोले मनजीत सिंह डोगरा मुझे आशीर्वाद दें
लेकिन तीसरा चुपचाप खामोशी से काम कर रहा है
मुख्यमंत्री का बणी में किया जोरदार स्वागत
भाजपा के गढ़ में बड़ी सेध
जहां डोगरा का रुकना भी संभव नहीं होता था वहां हिमुडा के डायरेक्टर इंजीनियर राजेश ने जीत मुख्यमंत्री का दिल रुक कर दिया आशीर्वाद।

बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू । बड़सर की राजनीति में एक नए सूर्य का उदय होगा यह तो तय ही है लेकिन राजनीति के अखाड़ा में 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के सामने जो पिक्चर का ट्रेलर बड़सर के लोगों ने देखा है उसका परिणाम भी कांग्रेस को मिल सकता है जरूरत है समय पर फैसला लेने की। मुख्यमंत्री का दौर था इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया लेकिन कांग्रेस के लिए बनी में जो हुआ उसको भाजपा लंबे समय तक याद रखेगी। भाजपा का गढ़ बनी एक यादगार पल का गवाहभी बना। जहां पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा कभी खड़ा होने से भी डरते थे उसी जगह पर दूसरी बार मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत करवा कर हिमुडा के डायरेक्टर राजेश बन्याल ने तथा उनके साथ खड़े लोगों ने साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री नजर इनायत करें तो जनता मुख्यमंत्री को 12 जनसभाएं करने की जरूरत पड़ने का भी आश्वासन कोरे कागज पर लिखकर देने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री बड़सर के दौरे पर पहुंचे थे अपने दम पर बनी में जो स्वागत इंजीनियर राजेश ने करवाया है मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी है तथा उनकी पत्नी प्रधान शैलजा भी महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए अपने पति के साथ नजर आई। मनजीत सिंह डोगरा ने जनसभा में जहां मुख्यमंत्री से अगला टिकट देने की बात कही इस सभा में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सुभाष जिनके लिए मुख्यमंत्री ने 12 जनसभाएं उपचुनाव में की उन्होंने मनजीत सिंह डोगरा से उनके साथ देने की बात कही। लेकिन इंजीनियर राजेश ने जो जोरदार स्वागत करवाया है कांग्रेस ही नहीं भाजपा खेमा में भी हलचल होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री का जिस प्रकार से स्वागत हुआ इंजीनियर राजेश बधाई के पात्र हैं।
इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार बनी पंचायत की दो प्रोजेक्ट मिनी सचिवालय तथा बनी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर जो इस कार्यक्रम के लिए अलग से समय दिया है वह संकेत है कि मुख्यमंत्री हर हाल में इस विधानसभा के क्षेत्र में अपना वफादार व्यक्ति खोज रहे हैं तथा उन्हें इंजीनियर राजेश के रूप में उसका विकल्प मिल गया है। लोगों में भी खूब चर्चा राजेश की कार्यशैली को लेकर होती रही। 2013 में जब मुख्यमंत्री सुखविंदर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे तथा बाबा बालक नाथ मंदिर में आए थे उस @समय भी इंजीनियर राजेश मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए अपने साथी विनोद लखनपाल के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर गए थे उस समय तो कांग्रेस का बड़ा संगठन तथा विभिन्न पर संगठनों के कांग्रेसी मुख्यमंत्री सुखविंदर से दूरी बनाकर रहे थे। मुख्यमंत्री को वह दिन भी याद है। पूरे घटनाक्रम पर टॉप न्यूज की कड़ी नजर है पल-पल की खबरें हम आपको समझा करते रहेंगे।

Oplus_131072

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here