हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह का जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मैहरे में किया स्वागत
नाराज कांग्रेसियों ने बनाए रखी दूरी कमल पठानिया पवन कालिया तथा नरेश लखनपाल नहीं पहुंचे
पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा बोले मैं तो पार्टी से निकाला हुआ हूं मुझे कौन जानकारी देता है कि रानी आ रहे हैं जानकारी होती तो जरूर जाता।
हमीरपुर। बड़सर। सतीश शर्मा। टॉप न्यूज़ हिमाचल। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह गुना विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान सोमवार को जब मैहरे पहुंची तो उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। उन्होंने रानी प्रतिमा सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक इंद्र दत्त लखन पाल भी उपस्थित रहे। राजेंद्र जार परिवार को कांग्रेस पार्टी में तीन बार नादौनता विधानसभा क्षेत्र का टिकट कांग्रेस पार्टी ने दिया उस दौरान राजेंद्र जार व उनकी पत्नी विधानसभा का चुनाव हार गए। उस समय विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस दो गुटों में विभाजित थी। राजा वीरभद्र के कट्टर समर्थकों में गिने जाते थे मनजीत सिंह डोगरा तथा मनजीत सिंह डोगरा ने 1985 में पहली बार कांग्रेस पार्टी का चुनाव लड़ा तथा चुनाव जीता। उसके बाद 1993 का चुनाव बड़ा मजेदार रहा आजाद तौर पर मनजीत सिंह डोगरा चुनाव जीतकर विजेता बने। राजा वीरभद्र तथा सुखराम के बीच जब मुख्यमंत्री के दावों को लेकर घमासान मचा तो मनजीत सिंह डोगरा ने राजा वीरभद्र का साथ देते हुए आजाद जीते 5 विधायकों का साथ राजा वीरभद्र सिंह को दिलाया तथा गवर्नर के पास जाकर अपना पक्ष रखा कि वह केवल राजा वीरभद्र के समर्थन से अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो समर्थन करेंगे। उसके बाद राजा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के उस चुनाव में मुख्यमंत्री बन गए। वर्तमान परिस्थितियों में इस विधानसभा क्षेत्र में मनजीत सिंह डोगरा तथा उनकी धर्मपत्नी अरविंदर कौर डोगरा को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है। रानी प्रतिभा सिंह परिवार के साथ मनजीत सिंह डोगरा के परिवारिक रिश्ते हैं लेकिन राजनीतिक हाशिए पर मनजीत सिंह डोगरा को रखा गया है। राजा वीरभद्र सिंह के अधिकतर कार्यक्रम जो इस विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाते थे धाम का आयोजन कई बार मनजीत सिंह डोगरा के घर में किया जाता था। लेकिन आज मनजीत सिंह डोगरा भी इस कार्यक्रम में इसलिए पहुंच नहीं पहुंचे क्योंकि उन्हें इसकी कोई सूचना भी नहीं थी कि रानी प्रतिभा सिंह जी ऊना के लिए जा रही है तथा मेहरे में रेस्ट हाउस में उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के जुड़े कई संगठन के लोग भी इस में उपस्थित नहीं थे। कांग्रेस पार्टी के भोरंज से हटाए गए प्रभारी कमल पठानिया नरेश लखन पाल पवन कालिया सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने इससे दूरी बनाए रखी। नरेश लखन पाल का स्पष्ट कहना था कि उन्हें इसके बारे में सूचना नहीं थी लेकिन जब उन्हें पता चला तो वह रास्ते में जा रहे थे तथा रानी प्रतिभा सिंह ऊना जिला दौरे के लिए निकल गए। कमल पठानिया का स्पष्ट कहना था कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं थी इसलिए वह नहीं पहुंचे। अगर सूचना होती तो कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचते। पवन कालिया का स्पष्ट कहना है कि उन्हें इस कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी। उन्होंने बताया कि भले ही उन्हें सभा में थप्पड़ भी मारा गया है परंतु वह कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं छोड़ सकते। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें पार्टी से निकालने की बातें कर रहे हैं वह कांग्रेस पार्टी में कब आए हैं अपने गिरेबान में झांक कर देख ले। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, बडसर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, विशाल राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here