कहना मोड़ना नी ,ढखा तोडना नी
बलदेव शर्मा ने कांग्रेस विधायक पर कसा तंज
बलदेव शर्मा ने बड़सर के लिए इंडोर स्टेडियम स्वीकृत करवाकर दिखाया दम
बड़सर ,हमीरपुर : सतीश शर्मा।हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष पर बड़सर क्षेत्र के बुम्बलू में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने सफल कार्यक्रम करवाने में अहम भूमिका निभाई है।क्षेत्र के सभी बूथों से भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता ने उपस्थिति दर्ज करवाई है।अपने संबोधन के दौरान बलदेव शर्मा ने कांग्रेस विधायक की नाकामी पर तंज कस्ते हुए कहा कि कहना मोड़ना नी ,ढखा तोडना नी।इस बात पर जनता ने खूब तालियां बजायी। मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने भी खूब ठहाके लगाए। बलदेव शर्मा ने कहा क्षेत्र के विकास को लेकर आम जनता ने निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा मेरे 15 वर्ष के कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्य की तुलना कांग्रेस विधायक के 10 वर्षों से जनता कर चुकी है तथा बड़सर की जनता भाजपा का परचम लहराने को तैयार बैठी है।जब 1998 पहली बार जनता के आशीर्वाद से विधायक बना तब क्षेत्र में बहुत कम सड़कें थी।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो . प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से गांव – गांव सड़कें पहुँच पायी।सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर विद्यालय में कम से कम तीन कमरे बनायें तथा साइंस लैब का भी निर्माण करवाया।उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा बड़सर में 265 करोड़ से करवाए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।उन्होंने वृद्धा पेंशन की आयु सीमा 60 वर्ष करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद् भी किया।कार्यक्रम में भारी जनसैलाब देखकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर काफी गद – गद नज़र आये और उन्होंने बलदेव शर्मा की प्रमुख मांग बड़सर में एक इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा कर दी।केंद्रीय मंत्री ने बताया 20 से अधिक खेलों वाला भव्य स्टेडियम का निर्माण होगा।इसके अलावा उन्होंने बताया कि बिझड़ी में बलदेव शर्मा के आग्रह पर ही केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किया है।जिसके लिए केंद्र सरकार ने 25 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। इंडोर स्टेडियम की मांग को पूरा करवा कर बलदेव शर्मा ने अपना लोहा मनवाया है। टॉप न्यूज़ हिमाचल द्वारा इंडोर स्टेडियम बनाए जाने का मुद्दा लाइव के माध्यम से भी उठाया गया था जिसे पूरा करवाने का जिम्मा बलदेव शर्मा को सौंपा गया था। बलदेव शर्मा ने इस विधानसभा क्षेत्र की जनता की इनडोर स्टेडियम बनाने की मांग को अनुराग ठाकुर से पूरा करवाया अनुराग ठाकुर ने कहा कि कम से कम 20 इंडोर खेलें उस इनडोर स्टेडियम में बच्चों को खेलने का मौका मिलेगा। इनडोर स्टेडियम स्वीकृत करवाने का लोगों ने बलदेव शर्मा का आभार जताया युवाओं में इस घोषणा के बाद खुशी का माहौल व्याप्त है।
कार्यक्रम में भीड़ को देखकर अनुराग ठाकुर गदगद नजर आए पंडाल खचाखच भरा हुआ था इसके अलावा जहां भी लोगों को जगह मिली वहां लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। सैकड़ों लोगों ने लाइने लगाकर अनुराग का कर के समक्ष अपनी समस्याएं रखें।
जब अनुराग ठाकुर समस्याएं सुन रहे थे तो उनकी नजर वहील चेयर पर बैठे अपंग तथा बीमार लोगों पर पड़ी तो अनुराग ठाकुर सोए उनसे मिलने के लिए पंडाल में पहुंच गए तथा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सीताराम भारद्वाज जो जय जवान जय किसान संस्था के संयोजक भी हैं तथा कांगड़ा कृषि सहकारी बैंक के अध्यक्ष कमलनयन भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।