यात्रा जनकल्याण एनजीओ युवा नेता रुवल ठाकुर की पहल बड़सर में जन कल्याण के लिए नए सूर्य का उदय
बड़सर। सतीश शर्मा। यात्रा जनकल्याण एनजीओ के माध्यम से समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। गरीब असहाय तथा दिव्यांग के लिए या संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। संस्था में युवा नेता रूबल ठाकुर की पहल रंग लाई है बड़सर की महिला कैंसर से जूझ रही है जब इस परिवार का दर्द रूबल ठाकुर को पता चला तो उन्होंने महिला के परिवार को यात्रा जनकल्याण की तरफ से 25000 की राशि उपलब्ध करवाई है जो महिला के इलाज के लिए सर्च हो जाएगी। रूबल ठाकुर छात्र राजनीति से आगे आए हैं युवाओं की समस्याओं के हल के लिए मेहनत करते रहे हैं। उनकी संस्था द्वारा लोगों का सहयोग करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा करवाए जा रहे इस सहयोग के लिए महिला के परिवार ने भी रूबल ठाकुर की सहायता उपलब्ध करवाने का आभार जताया है। इस संस्था को कई लोग सहयोग कर रहे हैं। रूबल ठाकुर ने बताया कि जन कल्याण यात्रा लोगों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। छात्र राजनीति में रूबल ठाकुर के संबंध हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के अलावा केंद्र में राहुल गांधी तथा अन्य नेताओं के साथ हैं। दिल्ली हाईकमान के साथ हुई छात्र राजनीति से उनका नाता जोड़ा है। रूबल ठाकुर राष्ट्रीय छात्र राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। हिमाचल प्रदेश की छात्र राजनीति में उनका अपना कद है जिस प्रकार आनंद शर्मा ने छात्र राजनीति से निकलकर देश में मुकाम हासिल किया है उसी तर्ज पर रूबल ठाकुर समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं एनजीओ का गठन कर उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए गरीब लोगों को संजीवनी उपलब्ध करवाने का कार्य किया है इसके लिए स्थानीय नेताओं ने भी रूबल ठाकुर को बधाई दी है। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा का कहना है कि रूबल ठोकर समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। व्यापार मंडल मेहरे के प्रधान विनोद लखन पाल ने भी रूबी ठाकुर को बधाई दी है। ब्राह्मण सेवा संस्था संगठन के सदस्यों ने भी गुरु बल्कि इस उपलब्धि के लिए उनको बधाई दी है संस्था के सदस्यों वेद शर्मा बड़सर, दिनेश शर्मा सतीश कुमार, रविंदर शर्मा, सहित कई लोगों ने रूबी ठाकुर को बधाई दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here