सतीश शर्मा।दुखद खबर: अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह महज 46 साल के थे। पुनीत को आज सुबह बेंग्लुरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया था। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाय नहीं जा सका। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है।
अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दरअसल उनके निधन के बारे में जानकर फैंस की भीड़ वहां उमड़ पड़ी है। तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज ने पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्टर सोनू सूद ने लिखा, ‘दिल टूट गया। तुम हमेशा याद आओगे भाई।’ एक्टर पुनीत को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता था।
एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर …आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, ‘पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here