मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिवार सहित सराज विधानसभा क्षेत्र के मरहाग में डाला वोट
मेरा वोट Mandi की प्रगति तथा खुशहाली के लिए
Mandi। सराज/ सतीश शर्मा। संसदीय सीट मंडी के सर आज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनकी धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर, ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मतदान किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि इस उपचुनाव में जहां मतदान आज हो रहा है उसमें सभी मतदान करें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनावी कांड के बाद तरोताजा नजर आए। टॉप न्यूज़ हिमाचल की टीम ने उपचुनाव के लिए दिन रात लोगों को उप चुनाव की जानकारियां उपलब्ध करवाई। पार्टी की जीत को लेकर मुख्यमंत्री आश्वस्त नजर आए। जुब्बल कोटखाई में तिकोना मुकाबला है जबकि अर्की विधानसभा क्षेत्र में भाजपा तथा congress सामने है। फतेहपुर में तिकोने मुकाबले पर सबकी नजरें लगी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा इस उपचुनाव में सराहनीय कार्य किया गया उन्होंने 100 के करीब जनसभाएं कर himachal प्रदेश की राजनीति में अपने कार्य कौशल को प्रदर्शित कर रिकॉर्ड दर्ज किया है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता इस चुनाव प्रचार से दूर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समर्थन में खुलकर आए। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सक्रियता इस उपचुनाव में जनसभाओं में ना दिखने से सभी हैरान जरूर नजर आए। अनुराग ठाकुर द्वारा कई जनसभाएं प्रत्याशियों के समर्थन में की गई। अर्की विधानसभा क्षेत्र में अनुराग ठाकुर ने कई जनसभाएं की।