*विद्युत बोर्ड कर्मचारीयों ने बड़सर में संयुक्त मोर्चा संघ की ओर से किया धरना प्रदर्शन*
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के सौजन्य से संयुक्त मोर्चा संघ की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा इंजीनियर तथा ड्राइवर के पदों को समाप्त किए जाने पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों के साथ पूर्व कर्मचारी पेंशनर्स ने भी संयुक्त रूप से हिस्सा लिया जिसमें 200 से अधिक कर्मचारी ने सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उप प्रधान नंदलाल ने इस मौके पर सभी कर्मचारियों की ओर से संयुक्त रूप से सरकार से मांग की है कि जो पद समाप्त किए गए हैं जिनमें इंजीनियर के 51 पद तथा ड्राइवर के 81 पद समाप्त किए गए हैं उन्हें तुरंत बहाल किया जाए। सरकार कर्मचारी विरोधी निर्णय लेकर कर्मचारियों का शौषण कर रही है! कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष व तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्माणी की सिफारिशों से जिन पदों को समाप्त किया गया हैं मुख्यमंत्री जी को उस पर पुनः विचार करके उन पोस्टों को बहाल कर देना चाहिए।
*इस मोके पर HPSEB एम्प्लॉय यूनियन के प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नन्द लाल चौधरी,आउटसोर्स अध्यक्ष श्री आशीष कुमार, पेंशन फॉर्म प्रधान श्री कैलाश कुमार और समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे..!*