Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

§बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यासा दियोटसिद्ध में राजनीतिक हस्ताक्षेप लोगों के लिए चर्चा का केन्द्र बना‌ है। मंदिर में राजनीतिक दखल इतना बढ़ गया‌ है कि। दीपावली के त्यौहार पर भी राजनीतिक दखल इतना बढ़ गया है कि दीपावली के मौके पर ट्रस्ट के कर्मचारियों को जो मिठाई बांटी जाती है उसमें भी विवाद पैदा हो गया है।
बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध में 2023 की दीपावली में करीब तीन कुंतल मिठाई वितरित की गई थी जो ट्रस्ट के कर्मचारी तथा ट्रस्ट के सदस्यों को दी गई थी। इस साल भी मिठाई बांटी गई है। मिली जानकारी के अनुसार लेकिन जिस दुकान दार ने पिछले साल सप्लाई दी थी उनका कहना है कि इस साल उनसे कुटेशन नहीं मांगी गई। शिकायत मुख्यमंत्री के दरबार तक भी पहुंचा दी गई है। पिछले बरस लक्की स्वीट शॉप सलौणी ने मिठाई की सप्लाई दी थी। लेकिन इस साल जो मिठाई बांटी गई है उस को। जांच करवा करवा कर पता लगाया जाए की मामला क्या है।
एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम का कहना है कि मंदिर अधिकारी द्वारा ऑर्डर भेजा गया है।जनता जानना चाहती है। जो मिठाई कर्मचारियों को बांटी गई बह सही है। लोगों का कहना है कि किसी अनाथालय वृद्ध आश्रम अथवा अन्य जगह मिठाई बांटी जानी चाहिए बाबा बालक नाथ मंदिर में पिछले कई सालों से स्थाई मंदिर अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो पाई है उसको लेकर भी लोगों में गहरा रोष पनप रहा है।बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति का मामला भी लंबे समय से आधार में लटका हुआ है। उपचुनाव से पूर्व गैर सरकारी जो सदस्य तथा स्पेशल इनवाइटेड सदस्य जो पूर्व में बने थे उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। जिसमें विधायक लखनपाल भी सदस्य थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here