भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की रैली माया का माहौल बना गई
अनुशासित महारैली विधानसभा क्षेत्र में चर्चा में
बड़सर। सतीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जिस प्रकार 1 नवंबर को बाइक महा रैली का आयोजन किया गया उसके लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव शर्मा बधाई के पात्र हैं। ढाई सौ से अधिक बाइक पर 400 से अधिक युवाओं का समूह समोह में बाइक रैली में शामिल हुआ। इस रैली की शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा द्वारा की गई। उन्होंने युवाओं का इस रैली में भाग लेने के लिए आभार जताया। भाजपा की प्रत्याशी माया शर्मा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सातारा विधानसभा क्षेत्रों में पहली महिला प्रत्याशी हैं जिसे इस बार भाजपा ने टिकट दिया है। जातिगत समीकरण की बात करें तो कांगड़ा जिला में भी किसी ब्राह्मण को एक नहीं मिला है जो भाजपा से संबंधित हो। इस प्रकार माया की दावेदारी भाजपा में सबसे मजबूत है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि माया शर्मा चुनाव जीती तो भाजपा में बड़ा इनाम भी मिलेगा। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि युवा मोर्चा माया शर्मा के समर्थन में दिन रात कार्य कर रहा है। विधानसभा क्षेत्र में माया गांव गांव जाकर लोगों से वोट मांग रही हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी उनके समर्थन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आज ढटवाल में उनके समर्थन में एक महारैली कर रहे हैं। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के दो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा स्मृति ईरानी का कार्यक्रम माया शर्मा को भाजपा का टिकट दिलाने में कारगर साबित हुआ है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर माया शर्मा के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं उनकी नुक्कड़ सभाओं में भी केंद्रीय मंत्री शामिल हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा इस बार अभी नहीं तो कभी नहीं की लड़ाई लड़ रहे हैं। अपने प्रतिनिधियों तथा विरोधियों के पास जाकर उनका साथ भी मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विचारधारा के कई प्रधान बीडीसी सदस्य जिला परिषद सदस्य दिन रात मेहनत कर रहे हैं। जिला परिषद सदस्य राजेश मांगा, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा तथा जिला परिषद सदस्य बड़सर इस विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। पंचायती राज संस्थाओं में भी अधिकतर भाजपा विचारधारा के प्रधान तथा बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष महिला मंडलों के कई प्रधान माया के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बार मुकाबला खड़ा है। आजाद प्रत्याशी संजीव शर्मा भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here