भेबड। सतीश शर्मा
भेबड। सतीश शर्मा विट्टू। जिला का मुख्यमंत्री हो तो आसपास के विधानसभा क्षेत्र म विकास की गंगा वहना स्वाभाविक ही है। हमीरपुर जिला के बड़सर के भेबड में सड़क सुविधा से सभी घरों को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने 73 लाख रुपए मंजूर किए हैं। लेकिन इसके बावजूद सड़क का निर्माण कार्य बीच में लटका है। जिसका कारण गांव के लोगों तथा गुलशन डोगरा के बीच खिंचातान है। गुलशन डोगरा के घर के पास जो सड़क निर्माण के लिए डंगा लगाया जना है उस जगह विवाह पैदा हो गया है। इस कारण ठेकेदार ने कार्य को रोक दिया है। मौके पर तहसीलदार ने जाकर पैमाईश कर दी है लेकिन उसके बाद भी विभाग कार्य पूरा नहींकर पा रहा है। गुलशन डोगरा का कहना है कि मेरे घर के साथ लगती जमीन पर डंगा लगाया जाए फिर आगे का कार्य पूर्ण किया जाए। तथा सड़क को साथ लगते गांव को जोड़ने का कार्य पूर्ण किया जाए। जबकि विभाग जितना पैसा स्वीकृत हुआ है इस कार्य करवा सकता है।
