दियोटसिद्ध। सतीश शर्मा विट्टू। उत्तरी भारत के पमुख सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ के महंत के आवास पर बरसी मेला का आयोजन 19 फरवरी को किया जएगा। इस कार्यक्रम में पंजाब से मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगे। बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत श्री श्रीश्री 1008 राजेंद्र गिरी ने बताया कि उनके गुरु की बरसी पर मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संत समाज के साथ बाबा बालक नाथ के देश विदेश से श्रद्धालु भाग लगे। महंत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस मौके पर भडारे का आयोजन किया जाएगा।
