Oplus_131072
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हमीरपुर जिला के बड़सर ब्लाक कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज रेस्ट हाउस बड़सर में आयोजित किया गया सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला प्रधान सुमन भारती विशेष तौर पर उपस्थित रहे। ब्लाक अध्यक्ष संजय शर्मा व कांग्रेस पार्टी के विभिन्न नेताओ ने भाग लिया। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के दस ब्लाक के भागों से प्रभारियों ने भी भाग लिया। विभिन्न कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में सुभाष ढटवलिया कांग्रेस नेता,,ब्लाक प्रधान संजय शर्मा,विशेष आमंत्रित सदस्य कमल पठानिया,हिमुडा डायरेक्टर इंजीनियर राजेश बन्याल, नरेश लखनपाल, कृष्ण कुमार, डीएस जसवाल, बड़सर नगर पंचायत प्रभारी विशाल राणा भी उपस्थित रहे। सम्मे
लन में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ सम्मेलन समाप्त हुआ।
