चकमोह में 100 बेड का हॉस्पिटल का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से करवाया था महंत शिव गिर महाराज ने अस्पताल की पट्टीका गायब
महंत की 22वीं बरसी
दियोटसिद्ध। सतीश शर्मा विट्टू। चैत्र मास मेला 13 मार्च से शुरू होंगे लेकिन बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत ने जो सपना देखा अस्पताल निर्माण का लोगों के स्वास्थ्य के लिए 100 बेड के वह बरसों बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट बना तथा जो शांता कुमार ने शिलान्यास किया था वह कार्य आज भी अधूरा पड़ा है।
राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने भोटा में चैरिटेबल ट्रस्ट का कार्य उस समय शुरू किया था जब महंत नहीं बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर के समीप चकमोह में अस्पताल निर्माण का सपना देखा था पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से शिलान्यास भी करवाया था लेकिन उसके बाद शिलान्यास पट्टिका को गायब कर दिया गया। इसके पीछे की राजनीति जग जाहिर है। अस्पताल मिल जाता तो लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलती इससे महंत तथा पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का नाम को चार चांद लग जाते इसलिए इस प्रोजेक्ट को ही हमेशा के लिए बंद कर दिया गया। जब ट्रस्ट ने कार्यभार संभाला तो महंत के कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए था परंतु आज भी अस्पताल का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में है। महंत का प्रोजेक्ट महंत के साथ ही समाप्त हो गया।
