देशराज गौतम कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बजट पर केंद्र सरकार को घेरा हिमाचल के हितों की अनदेखी महंगी पड़ेगी
स्टेटहुड मारो ठुड के नारे लगाने वाले हिमाचल के हितैषी होने का करते हैं ढोंग
संसद में राहुल गांधी को बोलने से रोकना भाजपा की ओछी चाल
ऊना। सतीश शर्मा विट्टू। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष देशराज गौतम ने केंद्र सरकार के बजट पर हिमाचल की अनदेखी को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज की है उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश को लेकर भाजपा का डबल स्टैंड सामने आया है एक तरफ भाजपा डबल इंजन की बात करती थी जो फेल हो चुका है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का डबल इंजन फेल होने के बाद बजट में भी केंद्र सरकार ने हिमाचल को निराशा ही किया है जिस प्रकार का बजट हिमाचल को लेकर दिया गया है तथा जो कट लगाया गया है वह निराशाजनक है। प्रधानमंत्री मोदी तथा हिमाचल के सांसद इस पूरे बजट पर मौन है जो उनकी दोहरी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद में बोलते ना देना तथा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उन्हें उचित जगह बैठने को ना देना भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता का प्रदर्शन है। हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी के नेता स्टेट हुड मारो ठुड के नारे लगाते थे आज हिमाचल का इतिहास होने की बात करते हैं उनकी सोच को पूरा हिमाचल जानता है। भारतीय जनता पार्टी की दोहरी मानसिकता हिमाचल को लेकर जग जाहिर हुई है।
हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों के लिए दिल्ली में जो ट्रेनिंग रखी गई है उस कार्यक्रम में राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हिमाचल कांग्रेस को मजबूत करने के लिए टिप्स भी देंगे।
