प्रेस रूम बड़सर जनता को समर्पित
x
उप मंडल बडसर
मिनी सचिवालय बड़सर प्रेस रूम में आपका विधिवत स्वागत है। टॉप न्यूज मीडिया की तरफ से आप सब लोगों को प्रेस क्लब बड़सर की ओर से साल 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा वर्तमान मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की पहल से मिनी सचिवालय बड़सर बनकर तैयार हुआ है। जनवरी 2026 में प्रेस रूम का आवंटन तथा विधिवत उद्घाटन उपमंडल अधिकारी नागरिक स्वाति डोगरा द्वारा किया गया जिसमें प्रेस क्लब के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। आज 2 फरवरी 2026 को प्रेस रूम से आप लोगों के साथ रूबरू होने का मौका मिला। प्रेस क्लब का पंजीकरण विधिवत 7 जुलाई 2007 को किया गया। प्रेस क्लब का गठन बहुत पहले किया गया था लेकिन सोसाइटी एक्ट के तहत 2007 में शुरुआत की गई। जिसमें विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया। लगातार प्रयासों से प्रेस क्लब के सदस्यों संस्थापक सदस्यों वेद प्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, मिलाप चंद, सुनील पठानिया, सहित विभिन्न पत्रकार जुड़ते गए। बाद में रजनीश हिमाचली,राजेश अग्निहोत्री तथा रविंद्र चंदेल, संजय गोस्वामी, एसके ठाकुर, सुशील शर्मा, तथा कई पत्रकार जुड़े। वर्तमान में 32 सदस्य प्रेस क्लब से जुड़े हैं तथा कई लोग जुड़े रहे हैं। सुरेंद्र शास्त्री अनुशासन समिति के अध्यक्ष हैं तथा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नवनीत सोनी है कार्यकारिणी का गठन भी किया गया है। जिसमें रमेश शर्मा, अरविंद मोर्या, कृष्ण कुमार, सुभाष, रामपाल, अशोक कुमार, विभिन्न सदस्य प्रेस क्लब से जुड़कर सेवा कर रहे हैं।
प्रेस रूम में आप अपने सुझाव भी दे सकते हैं। खबरों विज्ञापन तथा लाइव के लिए संपर्क करें।
मुझे वह दिन भी याद है जब उपमंडल मुख्यालय में मैंने पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। पत्रकारों के लिए प्रेस रूम तो दूर की बात पत्रकार भी गिने चुने होते थे। मेरे से
पूर्व वेद प्रकाश शर्मा पंजाब केसरी, विक्रम ढटवलिया जनसत्ता तथा राकेश शर्मा पंजाब केसरी। खबरें लिखकर बस से जालंधर भेजनी पड़ती थी। उसके बाद फैक्स से खबरें भेजने के लिए हमीरपुर तार घर जाना पड़ता था। फिर कंप्यूटर पर ईमेल से तथा पहला दैनिक जागरण का कार्यालय मैंने बड़सर में शुरू किया था बाद में अमर उजाला ने भी कार्यालय खोला। धीरे-धीरे कई पत्रकार जुड़ते गए। रविंद्र चंदेल ने दिव्या हिमाचल में लिखना शुरू किया। फिर अजित कंबोज। मेरे से पहले मेजर परस राम भी द ट्रिब्यून में खबरें लिखते थे।
सतीश शर्मा विट्टू
मुख्य संपादक
9218747777
