बड़सर में पेयजल स्कीम का कार्य शीघ्र होगा शुरू सतलुज से उठाएंगे पानी स्थायी हल होगा
2012 से लखनपाल विधायक सीपीएस भी रहे
हर बात के लिए मुख्यमंत्री पर दोषारोपण करना सही नही-इंजनियर राजेश बन्याल
बड़सर। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह गंभीर है व्यास योजना से जो पेयजल उठाने का प्लान था उसे बदलकर सतलुज से पानी उठाकर समस्या का हल करने का मुख्यमंत्री ने प्रयास किया है उस स्कीम का कार्य बहुत जल्दी शुरू हो जाएगा इंजीनियर राजेश बन्याल ने बताया कि 138 करोड रुपए की सतलुज पेयजल स्कीम इस विधानसभा क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने विधायक लखनपाल का जिक्र करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकखू को पेयजल के लिए दोषी बता रहे हैं बल्कि लखनपाल 2012 से विधायक हैं। राजा वीरभद्र सिंह के काफी नजदीकी रहे हैं। लेकिन सीपीएस रहने के बादभी वह समस्या का करीब 12 साल में हल नहीं निकाल पाए तो इसमें दोष किसका है। 5 साल जयराम ठाकुर भी मुख्यमंत्री रहे। भीषण गर्मी के कारण पानी की समस्या पैदा हुई है। सरकार द्वारा भी टैंकर लगाकर पेयजल समस्या का हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक होने के नाते विधायक टैंकर भेज कर समस्या का हल कर रहे हैं तो अच्छी बात है। जनता ने लगातार उन्हें चार बार विधायक बनाया है। लखनपाल में विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों में हैंड पंप लगाकर भी समस्या का समाधान किया है। सतलुज स्कीम के बनने से इस विधानसभा क्षेत्र की समस्या सदा के लिए हाल हो जाएगी। पाइप की सप्लाई भी विभाग को करवाई जा रही है। पाइप के सैंपल भी पास हो गए हैं। मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बने हुए अभी 15 महीने हुए हैं लखनपाल को लगभग 12 साल से विधायक हैं 12 सालों में समस्या का निवारण क्यों नहीं करवा पाए। मुख्यमंत्री को हर कार्य के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता। विधायक को हर बात के लिए मुख्यमंत्री को दोस्त देना शोभा नहीं देता। भाजपा में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री के विधानसभा में तो विधायक कसीदे पढ़ रहे थे लेकिन भाजपा में जाने के बाद मुख्यमंत्री पर दोषारोपण कर रहे हैं जो गलत है।
राजेश बन्याल याल ने कहा कि सुभाष ढटवलिया को जीतने वोट कांग्रेस पार्टी से मिले हैं आज तक लखनपाल को कांग्रेस पार्टी में इतने वोट कभी नहीं मिले। सुभाष ने रिकॉर्ड मत कांग्रेस पार्टी के लिए दर्ज किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here