प्रदेश कार्यकारिणी में बड़सर को मिला बड़ा स्थान विनोद ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता
हमीरपुर। सतीश शर्मा विट्टू। प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए तथा मंच से किसी नेता का नाम लेकर उसे संबोधित करें तो वह उस नेता के लिए उस जिला के लिए उस प्रदेश के लिए बड़ी बात होती है। प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव के दौरान जब हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे तो उन्होंने मंच से विनोद ठाकुर का जिक्र भी किया था इसका सीधा अर्थ है विनोद ठाकुर का डंका पीएमओ ऑफिस तक बजता है। प्रधानमंत्री ने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा था कि उस समय भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के विनोद ठाकुर तथा उनकी टीम ने हिमाचल के शहीदों की स्मारिका छापी थी। 10 साल बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री को विनोद ठाकुर की उपलब्धि याद थी। राजीव बिंदल ने 2024 के चुनावों के लिए 9 महीने पहले जो कार्यकारिणी गठित की है बडसर विधानसभा क्षेत्र के विनोद ठाकुर को कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण स्थान मिला है प्रदेश प्रवक्ता का पद जो 2024 लोकसभा के लिए महत्वपूर्ण है। प्रदेश कार्यकारिणी में हमीरपुर जिला में विनोद ठाकुर को मिला प्रदेश प्रवक्ता का पद। बड़सर विधानसभा क्षेत्र से हमीरपुर जिला से राजीव बिंदल की कार्यकारिणी में शुमार। विनोद ठाकुर पेशे से इंजीनियर है। शिक्षण संस्थानों की स्थापना में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संगठन में सूझबूझ से कार्य करने का का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। पिछले विधानसभा चुनाव में हमीरपुर जिला में भाजपा की स्थिति 0 सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा विधानसभा का चुनाव हारी है। देशराज को भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है प्रदेश की टीम में विनोद ठाकुर को स्थान मिलना बड़ी बात है। मिनी सचिवालय का जो शिलान्यास प्रेम कुमार धूमल ने 2012 में किया था उस कार्य को शुरू करवाने का श्रेय विनोद ठाकुर को जाता है उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस कार्य को शुरू करवाने के लिए शिमला के भी कई चक्कर लगाए। विनोद ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता का पद मिलने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here