2024 के चुनाव को लेकर बंदना योगी को बड़ा दायित्व
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष का जिम्मा
हमीरपुर/ नादौन। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 2024के चुनावों को लेकर बड़ा परिवर्तन शुरू किया है। बंदना योगी जिन्हें संगठन में बड़ा दायित्व मिला है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का। इससे पूर्व जब इंदु गोस्वामी को महिला मोर्चा का दायित्व मिला था तो किसी ने सोचा नहीं था की महिला मोर्चा के रास्ते उन्हें राज्यसभा में सांसद बनाया जाएगा।
बंदना योगी नादौन विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र में महिला मोर्चा के बहाने पार्टी को मजबूत करने में प्रदेश में महिला शक्ति की बड़ी भूमिका रहेगी। प्रदेश में महिलाओं को 1500 रूपये मासिक पेंशन का जो चोगा कांग्रेस ने डाला था लोकसभा चुनाव में वही कांग्रेस पार्टी के गले की फांस बन सकता है। बंदना योगी को बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here