ब्रेकिंग न्यूज टॉप न्यूज़ हिमाचल
कल सुबह भाजपा में शामिल होंगे 6 कांग्रेस के बाग़ी और 3 निर्दलीय विधायक, निर्दलीय भी इस्तीफ़ा देकर फिर लड़ेंगे चुनाव
नड्डा से बागी विधायकों की लंबी बैठक
दिल्ली।सतीश शर्मा विट्टू टॉप न्यूज़ हिमाचल
भाजपा में शामिल होने से पहले पूरी हो रहीं औपचारिकताएं हिमाचल से बाहर हैं। पहले वे
कांग्रेस के छह बागी विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। नई दिल्ली में गुरुवार देर रात छह नेताओं सहित तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात कर्की है। उनके साथ भाजपा के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल भी थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ यह मुलाकात काफी लंबी चली है। विधिवत रूप से जल्द ही सभी के भाजपा में शामिल होने का ऐलान संभव है। जेपी नड्डा के आवास पर राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, आईडी लखनपाल, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, आशीष शर्मा और केएल ठाकुर भी भाजपा में शामिल होंगे। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट करने के बाद सभी नौ विधायक विगत 28 फरवरी से
पंचकूला के ललित होटल में रहे और फिर ऋषिकेश पहुंचे। इस समय वे गुरुग्राम में थे। उनके कुछ समय से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलने की सूचना थी। यह सूचना गुरुवार को पुख्ता हो गई। अब महज उनके भाजपा में शामिल होने की औपचारिकता बाकी है। हालांकि छह विधायकों ने उन्हें बर्खास्त किए जाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।