कांग्रेस पार्टी के सुभाष ढटवलिया लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं पार्टी संगठन के विभिन्न पदों पर किया है काम
उप चुनाव में बड़सर से टिकट के दावेदार
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के 6 उपचुनावों को लेकर उत्सुकता का माहौल है हमीरपुर जिला के बड़सर सीट पर सुभाष ढटवलिया टिकट के लिए अपना दावा कर रहे हैं। लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करने का उनका अनुभव रहा है पंचायती राज संस्थाओं में 2006 से 2011तक जिला परिषद के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा 1995में बीडीसी के सदस्य बने। 2001 से 2006 तक पंचायत के प्रधान भी रहे हैं पंचायती राज संस्थाओं में विभिन्न पदों पर कार्य करने के अलावा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला हमीरपुर के अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में जिला कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं। लंबे समय से पार्टी टिकट के लिए आवेदन करते रहे हैं।2007, 2012,2022 में भी उन्होंने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया था। । विधानसभा उपचुनाव को लेकर इस विधानसभा क्षेत्र में लोगों में काफी उत्सुकता का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कांग्रेस पार्टी का टिकट दिए जाने की स्थिति में इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालने की भी बात कही है। कांग्रेस पार्टी टिकट के दावेदारों का सर्वे भी करवा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टिकट के दावेदारों में उनका नाम भी कांग्रेस पार्टी ने शामिल किया है सर्वे भी किया जा रहा है। 2012 के बाद लगातार कांग्रेस पार्टी इस सीट पर चुनाव जीततीं रही है। कांग्रेस पार्टी ज़िताऊ उम्मीदवार पर दाब लगाकर भाजपा को चुनौती दे सकती है। ढटवालिया से जब उनके कांग्रेस पार्टी के टिकट के दावे को लेकर जाना चाहा तो उन्होंने कहा कि वह इस सीट को कांग्रेस पार्टी की झोली में जीत कर डाल सकते हैं बेशक पार्टी उन पर विश्वास कर उन्हें पार्टी का टिकट दे। मुख्यमंत्री इस उप चुनाव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि इस जिला में दोनों सीटों पर कांग्रेस को बढ़त हासिल करवाई जा सके। चंद दिनों में क्लियर हो जाएगा की पार्टी किस उम्मीदवार बनाती है।