भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कसे तंज
इंद्र दत्त लखन पाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरा बोले ऐसे जिला के मुख्यमंत्री का क्या लाभ जो विधायकों की न सुने
बलदेव शर्मा बोले जिला के मुख्यमंत्री का मिलता है लाभ
जब प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे तो संदूक की चाबी बलदेव के पास होती थी‌
बलदेव शर्मा के रिश्ते सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भी बहुत अच्छे हैं

बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बड़सर में इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के आला नेता एकत्रित हुए। इस मौके पर पूर्व में भाजपा के 5 बार प्रत्याशी रहे बलदेव शर्मा ने जमकर प्रेम कुमार धूमल राज का जिक्र किया। भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखन पाल ने स्टेज से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उनकी अनदेखी किए जाने की बात कही तो बलदेव शर्मा ने जब मंच संभाला तो जमकर मंच से छक्के चौके लगाए। उन्होंने कहा कि जब भी जिला का मुख्यमंत्री बनता है इसका फायदा तो मिलता है। उन्होंने प्रेम कुमार धूमल का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने थे उसे समय विधायक थे प्रेम कुमार धूमल ने जमकर हिमाचल का विकास करवाया। मुख्यमंत्री से मैंने जो मांगा मुख्यमंत्री ने वह दिया। उसमें मुख्यमंत्री भले ही प्रेम कुमार धूमल थे लेकिन संदूक की चाबी उनके पास ही होती थी। बलदेव शर्मा के पास संदूक की चाबी से हमने खूब विकास किया। बलदेव शर्मा ने मंच से लंबा भाषण दिया। उनकी धर्मपत्नी माया शर्मा,भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखन पाल, विनोद ठाकुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे। इंद्रदत लखनपाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर तंज कसे की लोग जिला का मुख्य मंत्री होने की दुहाई दे रहे हैं लेकिन ऐसा मुख्यमंत्री किस काम का जो जिला की सुध न लें। लेकिन बलदेव शर्मा ने इसके विपरीत जिले के मुख्यमंत्री के फायदे लोगों को गिनाए। इंद्र दत्त लखन पाल के सामने यही समस्या रही पहले जब 2012 में इंद्र दत्त लखन पाल ने चुनाव लडा था तो मनजीत सिंह डोगरा मंच से लंबे भाषण देकर अपनी उपलब्धियों को गिनाते थे। अब बलदेव शर्मा अपने कार्यालय के भाजपा व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बलदेव शर्मा के भाषण की भाजपा के साथ चर्चा कांग्रेस के लोग भी खूब कर रहे व चटकारे मार रहे की भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखन पाल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरने की बात कर रहे परंतु बलदेव शर्मा जिला का मुख्य मंत्री होने के फायदे जनता को बता रहे। इंद्र दत्त लखन पाल ने मंच से कहा पार्टी के चंद लोग यह नारा भी लगा रहे की एक वोट पीएम को तथा एक वोट सीएम को इससे भाजपा का भला नहीं हो रहा बल्कि वह लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here