दो बार विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा की बड़सर विधानसभा क्षेत्र को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका
4 आफिस कई पुल, स्कूल, सड़कें व बडसर डिग्री कालेज डोगरा की देन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास का गठन करवाने में महत्वपूर्ण योगदान।
बड़सर। सतीश शर्मा
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा का अपना स्थान रहा है। दो बार वह विधायक रहे। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जब वह पहली बार विधायक बने उन्होंने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास का गठन करवाया जिससे बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का विकास शुरू हुआ। करीब 400 लोगों को न्यास में रोजगार मिला। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास की आय आज करोड़ों रुपए में है। एसडीएम उपमंडल बड़सर मनजीत सिंह डोगरा ने मुख्यमंत्री रामलाल से तब मंजूर करवाया था जब बह आनंद शर्मा के साथ युवा कांग्रेस में थे। हमीरपुर जिला मुख्यालय के बाद पहली बार उन्होंने बड़सर एसडीएम कार्यालय मंजूर करवाया था।
करीब 14आफिस मनजीत सिंह डोगरा ने बड़सर को समर्पित करवाएं। ग्रामीण सड़कों का जाल बिछाया। जोल से धबडियाण गारली सड़क जोल से वाया ननावां गाहलियां बदारण सड़क, बड़सर से नघयार सड़क, बिझडी से भोटा वाया रोपडी, सलौणी से कठियाण सड़क व पांच पुल मंजूर करवाए। डिग्री कालेज बड़सर भी मनजीत सिंह डोगरा ने स्वीकृत करवाया। महिला मंडलों को जोड़कर महिलाओं को एकजुट कर महिलाओं को समाज सेवा क्षेत्र से जोड़ा।
शिक्षा क्षेत्र में मनजीत सिंह डोगरा का अपना योगदान है। राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन का संचालन कर अपना योगदान दे रहे हैं।