विधायक इंद्र दत्त लखनपाल के जन्मदिन पर विशेष
सफलता 1 दिन में नहीं मिलती जीवन भर करना पड़ता है संघर्ष
समाज सेवा के कार्यों को समर्पित है उनका जीवन
बड़सर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल का जन्म शिमला में 27 अक्टूबर 1962 को हुआ । ID lakhanpal समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे। अब तक 65 से अधिक बार खून दान कर चुके हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संजौली कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने समर्पण से कार्य किया। पहली बार 1997 से लेकर 2003 तक shimla में काउंसलर रहे। उसके उपरांत 2008 से 2013 कांग्रेस सेवा दल के हिमाचल प्रदेश ऑर्गेनाइजर रहे 2012 के विधानसभा चुनाव जीतकर बड़सर विधानसभा क्षेत्र का अब तक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में सीपीएस के पद पर भी तैनात रहे। लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष के पद पर तैनात हैं तथा संस्था द्वारा गरीबों की सहायता के लिए कई योजनाएं शुरू की है। विधानसभा क्षेत्र इन लोगों में लोकप्रियता का डंका बजता है। मधुर भाषी तथा मिलनसार स्वभाव के कारण congress के अलावा भाजपा के लोगों में भी काफी लोकप्रिय हैं। समाज सेवा के कार्य में कभी भेदभाव नहीं करते। अपने वेतन का अधिकतर भाग समाज सेवा के कार्यों में अर्पित करते हैं। उनकी लोकप्रियता की मिसाल भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस के लोग देते हैं। राजा वीरभद्र सिंह के सानिध्य में उन्होंने लंबे अरसे तक कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर विभिन्न पदों पर कार्य किया है। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक गांव में उनके चाहने वालों की संख्या काफी अधिक है। समाज सेवा के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। हर वर्ग में वह लोकप्रिय हैं। विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वह अपना परिवार मानते हैं इसी का परिणाम है कि लगातार दो बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा में भेजा है। उनके परिवार में उनकी पत्नी उषा lakhanpal तथा एक बेटा तथा एक बेटी है बेटी की शादी हो चुकी है। उनके जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है अस्पतालों में फल बांटना गरीब लोगों को सहायता करना। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में एनएसयूआई द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन के अलावा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर फ्री मेडिकल चेक अप कैंप का आयोजन 27 अक्टूबर को बुंमबलु में आयोजित करवाया जा रहा है। जन्मदिन के उपलक्ष्य पर lakhanpal को जन्मदिन की कोटि-कोटि बधाई।