हिमाचल बनेगा देश का सिरमौर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार

पालमपुर सतीश।हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति जी का आगमन व कार्यक्रम भी एक नया इतिहास बना गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर और प्रदेश की जनता को बहुत बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का एक ही ऐतिहासिक सन्देश है कि हिमाचल प्रदेश अतिशीघ्र पूरे देश में सबसे अधिक विकसित और सम्पन्न होकर भारत का सिरमौर बनेगा। यही बात भारत के राष्ट्रपति महादेय ने कही है। हिमाचल का सौभाग्य है कि डा0 परमार से लेकर सभी सरकारों ने और जनता ने विकास को आगे बढ़ाया । आज हिमाचल प्रदेश पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में और हिमाचल के योग्य दो युवा नेता श्री जगत प्रकाश नडडा और श्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से हिमाचल प्रदेश शीघ्र ही पूरे भारत का सिरमौर बनेगा।
आज भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरा हिमाचल यह संकल्प करे कि अगले स्वतन्त्रता दिवस से पहले हिमाचल पूरे देश का सिरमौर बनेगा। सरकार उसके लिये एक विस्तृत कार्यक्रम बनाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here