कमल पठानिया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए डटे
हमीरपुर। सतीश शर्मा।हमीरपुर संसदीय क्षेत्र मे कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एव हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बूथ लेवल की मेंबरशिप मॉनिटरिंग के प्रभारी बनाए जाने के बाद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं जिला बिलासपुर जिला हमीरपुर तथा जिला ऊना की बैठकों में वह शिरकत कर चुके हैं। रविवार को उन्होंने बिलासपुर जिला की बैठक में हिस्सा लिया हमीरपुर जिला के अलावा ऊना जिले की कांग्रेस पार्टी की बैठकों में व्यस्त शिरकत कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल जो कांग्रेस पार्टी के महासचिव भी हैं उन्हें कांग्रेसन संगठन द्वारा बूथ लेवल की कमेटियों के लिए मॉनिटरिंग का दायित्व सौंपा गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव कमल पठानिया लंबे समय से संगठन के कार्य से जुड़े हैं 1981 में उन्होंने एनएसयूआई छात्र संगठन से शुरुआत कर युवा कांग्रेस तथा कांग्रेश पार्टी के विभिन्न पदों पर काम किया है। संगठन में काम का उन्हें लंबा अनुभव है। लंबे समय से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र मे कांग्रेस पार्टी चुनाव हार रही है 2022 में विधानसभा का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जो अभियान चलाया गया है उसके अधीन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेश सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी बडसर विधानसभा क्षेत्र में 1998 से लेकर 2012 तक लगातार चुनावों में जीत दर्ज कर रही थी लेकिन 2012 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं को एक मंच पर इकट्ठा करना तथा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सिलसिला इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक निरंतर चला है 2017 में कांग्रेस पार्टी दूसरी बार इस विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज कर चुकी है। 2022 के चुनावों को लेकर भी भाजपा के सामने इस विधानसभा क्षेत्र में कड़ी चुनौती बनी हुई है क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा डिवाइडेड हाउस बन चुकी है हर नेता अपने को विधायक बनाने का सपना देख रहा है। भाजपा में टिकट की चाह बालों की लंबी लाइन है। कांग्रेश मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

आज राष्ट्रीय कांग्रेस के आला नेता अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा तथा राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे हैं। जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी का मनाली में आशियाना था तथा himachal को अपना दूसरा घर मानते थे। उसी तर्ज पर प्रियंका गांधी का shimla में अपना आशियाना है। कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में सत्ता में लौटने के लिए संघर्ष कर रही है। संगठन से लंबे समय तक जुड़े कार्यकर्ताओं को कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं उन्हीं में से कमल पठानिया को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है। संगठन की मजबूती के लिए  दिन-रात कार्य कर रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here