संपादकीय
सतीश शर्मा की कलम से
लोकतंत्र संविधान से चलता है, नारों से नहीं
हिमाचल की राजनीति में नए सूरज का उदय
राजनीति समाज सेवा का साधन है इसके लिए तप करना पड़ता है कुंदन की तरफ अपना पड़ता है। हमीरपुर जिला के होनहार सुखविंदर सिंह सुक्खू के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सजा है। शानदार उपलब्धि के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनकी टीम बधाई के पात्र है हमीरपुर जिला की जनता ने 1998 में इतिहास रचा था 5 सीटें भाजपा ने जीत का प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री का ताज मिला था।
आज हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हमीरपुर जिला की 5 सीटों पर भाजपा की हार सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए शानदार उपलब्धि बन गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें कोटि-कोटि बधाई। रविंदर सिंह सुक्खू का जीवन संघर्ष बना रहा है। प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनीति की सर्वोच्च पदवी पर पहुंचे हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर वाईएस परमार, ठाकुर रामलाल, राजा वीरभद्र सिंह, भाजपा के शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, जय राम ठाकुर के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का सौभाग्य सुखविंदर सिंह सुक्खू को मिला है। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर सेवा करने के उपरांत सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। आज सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस पथ पर पहुंचे हैं उसमें राहुल गांधी परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। राहुल गांधी की टीम में प्रदेश अध्यक्ष का कार्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बखूबी किया है। जिसका भरपूर लाभ सुखविंदर सिंह सुक्खू को मिला है। नारों से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता। 2 दिनों से जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बड़ा खेला चल रहा था जिसमें रानी प्रतिभा सिंह हॉली लॉज की दुहाई देकर जो नारेबाजी की जा रही थी उसका भी पटाक्षेप हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी है। पिछले कल उनका जो बयान आया उसमें उन्होंने साफ कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सोल्जर हूं हाईकमान जो भी फैसला करेगा मैं उनके फैसले के साथ चलूंगा। इस बयान का लाभ भी मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मिला है। मंत्री की कुर्सी मिलना गर्व की बात है लेकिन असंख्या जिम्मेदारियां लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल की शान बने हैं उन्हें कोटि-कोटि बधाई। प्रदेश में नए युग का सूत्रपात हुआ है।