सेवार्थ सेवा संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
बडसर विधानसभा क्षेत्र में संस्था का कार्यक्रम आयोजित विभिन्न कार्यकारिणीयों का किया किया गठन
विनोद ठाकुर संस्था के है प्रदेशाध्यक्ष
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न संगठनों का दायित्व सौंपा
बड़सर। सतीश शर्मा। पिछले 15 सालों से प्रदेश सेवार्थ सेवा संस्था समाज सेवा तथा सामाजिक कल्याण के लिए कई कार्य आयोजित कर रही है इस संस्था के प्रदेश अध्यक्ष vinod thakur है जो वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के प्रवक्ता भी हैं। संस्था की विभिन्न वर्गों की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें गुरु पूरव पर विभिन्न कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अलग-अलग दायितव देकर समाज सेवा के कार्यों को क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए संकल्प लिया गया। सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकुर द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवा के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए दायित्व सौंपे गए जिनमें आदर्श thakur उर्फ मिंटू को महत्वपूर्ण जिम्मा दिया गया। महिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष का जिम्मा पूर्व बीडीसी अध्यक्षा प्रमिला banyal को सौंपा गया। इसके अलावा एससी वर्ग का दायित्व अश्विनी वर्धन को दिया गया। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस कार्यकारिणी द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष vinod thakur ने बताया कि बडसर विधानसभा क्षेत्र में आज एमआईटी परिसर में गुरु पूरब के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्था से जुड़े लोगों को दायित्व सौंपे गए। इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। संस्था द्वारा विधानसभा क्षेत्र में आगामी समय में भी समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज सेवा के कार्यों में vinod thakur बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। इसी साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित करने का जो कार्यक्रम आयोजित किया गया था उसकी धूम भी हिमाचल प्रदेश के साथ देश में भी रहे क्योंकि संस्था द्वारा जिस प्रकार अध्यापकों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया था वह अपने आप में एक रिकॉर्ड बना है। टॉप न्यूज़ पर उस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया था जिसे टॉप न्यूज़ के लाखों दर्शकों ने ना केवल देखा बल्कि अन्य लोगों के साथ सांझा भी किया। vinod thakur समाज सेवा के कार्यों के अलावा शिक्षा जगत में भी बेहतरीन कार्य कर इस क्षेत्र को शिक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में भी vinod thakur प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। आज आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों तथा स्वयंसेवकों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। vinod thakur ने संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों से समाज सेवा के लिए बढ़-चढ़कर योगदान देने की बात कही। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा तथा कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सेवार्थ सेवा संस्था के अध्यक्ष विनोद ठाकुर का आभार व्यक्त किया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। टॉप न्यूज़ की ओर से संस्था से जुड़े सभी लोगों को कोटि कोटि बधाई।
Home Uncategorized सेवार्थ सेवा संस्था की बड़सर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न कार्यकारिणीयों का गठन...