कोई यूं ही राजेंद्र राणा नहीं बन जाता
राजेंद्र राणा के प्रयासों से चंडीगढ़ में नजर आया मिनी हिमाचल
राजेंद्र rana के साथ नजर आए पवन बंसल गैर राजनीतिक समारोह
चंडीगढ़। satish sharma टॉप न्यूज़। जीवन में कोई यूं ही rajinder rana नहीं बन जाता उसे दिन रात मेहनत करने के बाद मिलता है मुकाम उसके बाद चाहे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का घोषित किया हुआ मुख्यमंत्री का दावेदार ही चुनावों में उससे टकराने का दम भरे तो उसे भी धर ऐसा ही करने की शक्ति जनता देती है ऐसे ही शख्स हैं rajinder rana जिन्होंने 2017 के चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जमीन दिखाई तथा सुजानपुर से विधायक बनकर जनता के सपनों को साकार करने में लगे हैं। हिमाचल की संस्कृति से रूबरू करने के लिए चंडीगढ़ में अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया पूरा मिनी हिमाचल नजर आया हिमाचल की संस्कृति को प्रदर्शित करता हुआ ऐसा लग रहा था कि मानो हिमाचल प्रदेश के किसी कोने में या कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है लेकिन हकीकत में चंडीगढ़ हिमाचली संस्कृति का जीता जागता नमूना।

चंडीगढ़ में आज “”मिनी हिमाचल” से रूबरू होने का मौका मिला। ट्राई सिटी चंडीगढ़ स्थित हिमाचल प्रदेश की तमाम सामाजिक संस्थाएं चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी कार्यक्रम में एक साथ एक मंच पर नजर आई। इस शहर में किसी सामाजिक कार्यक्रम में बमुश्किल 500 लोग भी इकट्ठे नहीं हो पाते लेकिन सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के प्रयासों से चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की अधिकतर सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हजारों लोग न केवल “एक शाम हिमाचली संस्कृति के नाम” कार्यक्रम में एकत्रित हुए बल्कि हिमाचल के लोकगीतों और लोक नृत्यों की थिरकन ने लोगों को हिमाचली संस्कृति की महक से सराबोर कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पवन बंसल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और इस कार्यक्रम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल वासियों ने जिस उत्साह से शिरकत की, वह काबिले तारीफ था।
एक सरदार को धाराप्रवाह पहाड़ी में बोलते देखकर बहुत से लोग कार्यक्रम के बाद सरदार के साथ सेल्फी लेते नजर आए और सरदार कोई और नहीं खाकसार ही था… और यह अपने आप में एक यादगार अनुभव रहेगा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here