Oplus_131072

Let us Talk Hinduism
लोकहित सनातन धर्म सभा के प्रधान मनोनीत सतीश सोनी
सतीश शर्मा महासचिव
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। लोक हित सनातन धर्म सभा की बैठक का आयोजन संस्था के संयोजक सुनील शर्मा सपुत्र दुनी चंद की अध्यक्षता में किया गया। सतीश सोनी को संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सतीश शर्मा को संस्था का महासचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा बाबूराम को बारिषठ उप प्रधान , उपप्रधान सोमराज,सोम भारद्वाज,तथा राजेश सोनी, सचिव करतार चंद ,सह सचिव किशोरी लाल लखनपाल, ऑडिटर मोहनलाल, संरक्षक केहर सिंह, दिलीप चंद, बीडी सोनी, सुरेंद्र चौहानकार्यकारिणी के विभिन्न सदस्य मनोनीत किए गए। इस मौके पर संस्था से जुड़े फाउंडर सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व में संस्था के लंबे समय तक प्रधान रहे अजीत दीवान, संस्था के पूर्व प्रधान केहर सिंह, पूर्व महासचिव दलीप चंद्र शास्त्री, पूर्व कोषाध्यक्ष करतार चंद धीमान उपस्थित रहे। भंडारण का कार्य विमला देवी तथा करतारचंद देखेंगे। सर्व समति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि गुंबद का जो कार्य शेष बचा है उसे शीघ्र पूरा करवाया जाए।
संस्था के प्रधान सतीश सोनी मिलिट्री स्कूल खेल में पढ़ें है तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि संस्था सभी सदस्यों को साथ लेकर मंदिर का विकास करवाएगी तथा मास्टर प्लान बनाकर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित रहे संस्था के करीब 100 सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें विनोद लखनपाल दिनेश शर्मा, सोहनलाल, हरबंस लाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जनहित में जारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here