बड़सर विधानसभा क्षेत्र में प्रेम ठाकुर पर हाईकमान की तीखी नजर
बडसर। टॉप न्यूज़ हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 2022 के विधानसभा चुनाव नया इतिहास लिखेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा रिवाज बदलने का जो संदेश दिया गया है भाजपा हाईकमान उस पर मोहर लगाने के लिए दिन-रात तत्पर है। भाजपा का जिम्मा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कंधों पर है। इस अभियान में जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह प्रथा भाजपा हाईकमान का पूरा आशीर्वाद है रिवाज बदलने के लिए प्रयास जारी है राजनीति में हमीरपुर जिला की बात की जाए हमीरपुर जिला 1998 का इतिहास दोहराने की ओर आगे बढ़ रहा है। 1998 में पहली बार भाजपा 5 सीटों पर विजयी हुई थी। प्रेम कुमार धूमल उसमें मुख्यमंत्री बने थे गठबंधन की सरकार में उन्होंने भाजपा को गठबंधन सरकार के साथ 5 साल तक चलाया। हमीरपुर जिला में पांचों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने के लिए मोहरे तलाश रही है। सुजानपुर विधानसभा सीट पर प्रेम कुमार धूमल पर दारोमदार है हाईकमान ही उन्हें चुनाव लड़ाने पर निर्णय करेगी। धूमल ने भी साफ शब्दों में कहा है पार्टी जो आदेश देगी उसका पालन करेंगे। हमीरपुर में भाजपा की नजर युवा चेहरे नवीन शर्मा पर टिकी है वहां पर वर्तमान विधायक की टिकट कट सकती है ऐसा सूत्रों का कहना है। नादौन में विजय अग्निहोत्री अथवा बंदना योगी लाइन में है। भाजपा किसके माथे पर तिलक लगाएगी। भोरंज में कमलेश कुमारी विधायक हैं लेकिन पूर्व विधायक अनिल धीमान भी लोगों के बीच जा रहे हैं भाजपा किसे टिकट देगी। हमीरपुर जिला का बड़सर विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक हॉट है। 2012 तथा 2017 के चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी बलदेव शर्मा चुनाव हार चुके हैं लेकिन उनकी ज़िद चौका लगाने की है पिछली बार भी ऐन वक्त पर आउट हो गए 439 वोटों से चुनाव हारे। इस बार पार्टी को जो जोखिम मोल नहीं लेना चाहती। विनोद ठाकुर धाकड़ नेता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता है मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफी करीबी विधानसभा क्षेत्र में कई कार्य भी करवाए हैं लेकिन धूमल गुट की आंखों का सूरमा रहे अब विरोधियों को खट कते हैं। विरोधियों का साफ कहना है की राजेंद्र राणा की जीत में विनोद ठाकुर का भी अहम रोल रहा है क्योंकि उसमें वह कांग्रेस पार्टी में शुमार थे। विनोद की जगह किसी को भी टिकट मिले वह सहन कर सकते हैं परंतु विनोद ठाकुर धाकड़ नेता है। टिकट के प्रबल दावेदार हैं।
प्रेम ठाकुर ननावां पंचायत के रहने वाले हैं। पेशे से इंजीनियर पंचायती राज संस्थाओं में बीडीसी सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के डिग्री कॉलेज हमीरपुर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 19 80 के दशक में सक्रिय रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के लंबे समय तक बड़सर के अध्यक्ष रहे कर्मचारियों में लोकप्रिय। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा भाजपा के हाईकमान के नेताओं के दुलारे प्रेम ठाकुर जिन्हें प्यार से प्रेम दतयाल भी लोग कहते हैं। हिमाचल की राजनीति में वीरेंद्र कंवर की विधानसभा क्षेत्र तथा बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जल विभाग में सक्रिय भूमिका निभाने वाले उन पर भी पार्टी की नजर टिकी है। इसके अलावा कमलनयन सहित कई नेता लाइन में लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम दतयाल को भी बड़े संगठन के नेताओं का आशीर्वाद है। भाजपा इस विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतों से जो भाजपा को जीत दिला सके उसे खोज रही है नजर प्रेम ठाकुर पर भी टिकी है। कौन बाजी मारता है देखने वाली बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here