आज देश में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका

खंड स्तर पर कार्य क्रम अयोजन

बड़सर। सतीश शर्मा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयदशमी के दिन 1925 में हेगड़ेवार द्वारा की गई थी आर एस एस की स्थापना के 75 वर्ष बाद आज भारतवर्ष के केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। कई राज्यों में भी भाजपा की सरकार गठित है। दशहरा पर्व के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ढटवाल में पथ संचलन का आयोजन किया गया। ताल स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इकाई के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कई संघ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर 85 वर्षीय पूर्व विधायक राम रतन शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता डॉ राकेश बबली जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, राज कुमार, मिंटू राजपूत,के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम के आयोजन पर भारी उत्साह व्याप्त था। टॉप न्यूज़ द्वारा इस कार्यक्रम का लाइव भी आयोजित किया गया। पथ संचलन में बाजार में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गिरी से लेकर कुंआ चौक तक पथ संचलन किया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपने प्राण तक निछावर किए हैं उनमें प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित असंख्य कार्यकर्ता शामिल है। काबिल गौर है कि लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।

आज देश में राम मंदिर अयोध्या में बन रहा है। कश्मीर आज भारत में धारा 370 समाप्त हुई। आज बहां तिरंगा लहराया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here