हिमाचल प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने जो किया लेकिन हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए पहली बार सरकार में विभिन्न नियुक्तियां करने का रिकॉर्ड भी बनाया है तथ्यपरक खबर टॉप न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म पर
टॉप न्यूज का नारा है ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर
बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के लिए भले ही लोग कुछ भी कहें हमीरपुर की जनता बड़सर की जनता के लिए मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड नियुक्तियां करवाकर साबित कर दिया है की जो वह कहते हैं करते भी हैं। उन्होंने कहा था कि बड़सर का विधायक तथा मुख्यमंत्री मै ही हूं। हमें लगा था मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है लेकिन उन्होंने साबित किया है कि ऐसा नहीं है जो वह कहते हैं करते भीहैं। हिमाचल के पूर्व में मुख्यमंत्री छह बार राजा वीरभद्र दो बार प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, तथा डॉ वाई एस परमार अथवा ठाकुर रामलाल बड़सर में इतनी नियुक्तियां की गई है जो पहले कभी नहीं हुई। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में 7 सदस्य बनाए गए हैं जिनमें अखिल भारतीय हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के प्रतिनिधि विनोद लखनपाल सहित आधा दर्जन लोगों को नियुक्तियां दी गई है। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में भी जो नियुक्तियां दी गई है उनमें बडसर के बाबा बालक नाथ के महंत सहित तीन दर्जन लोगों को स्थान दिया गया है। जिनमे कांग्रेस के पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल हैं। 20 सूत्री कार्यक्रम में भी जिला कमेटी में10 लोगों को बड़सर से नियुक्तियां दी गई है। उपमंडल की कमेटी में भी कई लोगों को स्थान दिया गया है।
राजपूत कल्याण बोर्ड में भी जो नियुक्तियां की गई है उनकी संख्या काफी ज्यादा है। इसके अलावा हिमुडा डायरेक्टर राजेश बन्याल को , नशा निवारण बोर्ड में रूबल ठाकुर को, एडिशनल एडवोकेट जनरल विपिन ढटवालिया की धर्मपत्नी संतोष को, करनाल अत्रि को हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन चेयरमैन कम एमडी , भोटा से सुशील शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में डैनी जसवाल इसके अलावा एनएसयूआई एवं अन्य की नियुक्तियां की गई है। मीडिया केलिए सोशल मीडिया पॉलिसी बनाकर भी मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है।