कांग्रेस सांसद एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के उपरांत कटड़ा के मुख्य स्थानों पर गंगाजल का छिड़काव करने पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा से माफी मांगने को कहा है। बुधवार को प्रेसवार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगाजल का अपमान किया है। जूते और चप्पल पहनकर गंगाजल का छिड़काव किया गया। इतना ही नहीं राहुल गांधी के आने पर भाजपा की ओर से कटड़ा की धरती को अपवित्र करार दिया गया, जोकि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।
पार्टी के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सांसद कटड़ा में सिर्फ माता के दर्शनों के लिए आए थे, जहां उन्होंने राजनीति से जुड़ी कोई भी बात नहीं की। जम्मू से कटड़ा और पुराने दरुड़ गांव तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए पार्टी के झंडे भी लहराए लेकिन भाजपा ओछी राजनीति कर रही है। यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने माता के भवन पर जाकर झंडा फहराया और नारेबाजी की।
कटड़ा में गंगाजल छिड़काव के बाद भाजपा की दोगली राजनीति समझ में आती है। भाजपा नेता हेलिकॉप्टर से दर्शन के लिए आते हैं वीआईपी बनकर जाते है। लेकिन राहुल गांधी ने माता के दर्शन पैदल चलकर किए, यही बात भाजपा को चुभ गई है।
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सांसद राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा मार्ग पर गंगाजल का छिड़काव किया। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत में घमासान मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here