शिक्षक सम्मान समारोह के बहाने जुटाई हजारों की भीड़
विनोद ठाकुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ने एमआईटी में किया शिक्षक सम्मान समारोह
बड़सर। सतीश शर्मा।हिमाचल प्रदेश के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह के बहाने हजारों की भीड़ जुटाकर साबित कर दिया है कि इस विधानसभा क्षेत्र में जनता लंबे समय से पढ़े लिखे व्यक्तित्व को आगे आने का इंतजार कर रही थी। 2022 के शिक्षक सम्मान समारोह में इंजीनियर विनोद ठाकुर द्वारा एमआईटी प्रांगण में 845 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भी उमड़ी। समारोह में मुख्य अतिथि को लेकर बाइक रैली में सैकड़ों समर्थकों के साथ एमआईटी पहुंचे युवाओं में भारी जोश देखा गया। मैहरे बाजार में से बाइक रैली भकरेडी,बणी से होती हुई एमआईटी पहुंची। एमआईटी गेट पर परंपरागत वाद्य यंत्रों ढोल नगाड़ा के साथ लोगों का स्वागत किया गया। विनोद ठाकुर के समर्थन में हजारों महिलाओं की उमड़ी भीड़ को देखकर उनके समर्थक गदगद नजर आए। युवाओं ने भारी जोश के साथ विनोद ठाकुर को कंधों पर उठा लिया तथा हमारा विधायक कैसा हो विनोद ठाकुर जैसा हो के नारे लगाएं। क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में से पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर इंजीनियर विनोद ठाकुर जो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं ने 25 साल का रोडमैप तैयार किया जिसमें इस विधानसभा क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, सलोनी में ब्लॉक विकास ऑफिस, तीन डिजिटल लाइब्रेरी, 3 सैटेलाइट शहर सहित कई विकास के अमीर पत्थर स्थापित करने की बात कही। इस मौके पर गायक अभिषेक सोनी ने जमकर भजन तथा पहाड़ी गीत गाए। विनोद ठाकुर की बढ़ती लोकप्रियता लोगों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। क्षेत्र में विकास की कई आयाम उन्होंने स्थापित करवाए हैं। 15 अप्रैल 2011 को जिस मिनी सचिवालय का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था उस तस्वीर भवन को डिस्मेंटल करवाने का कार्य भी विनोद ठाकुर ने शुरु करवा दिया है। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ इस बात का गवाह थी कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है। इस मौके पर पहुंचे हजारों लोगों का हुजूम देखकर विरोधियों की नींद उड़ गई। इस मौके पर लोगों के लिए धाम का भी आयोजन किया गया था। हजारों लोगों ने धाम का आनंद उठाया।
इस कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में माहौल काफी गर्म आ गया है।
आजादी का प्रगतिशील हिमाचल महोत्सव जो इस विधानसभा क्षेत्र में बुमबलू में आयोजित किया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आए थे तथा वह सरकारी कार्यक्रम था उसमें भी हजारों की भीड़ उमड़ी थी लेकिन उसके मुकाबले में निजी कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ना विनोद ठाकुर की लोकप्रियता हो दर्शाता है। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के कोने-कोने से लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक राम रतन शर्मा, ब्लॉक समिति की पूर्व में रही दो अध्यक्ष, की पंचायतों के प्रधान बीडीसी तथा जिला परिषद के प्रत्याशी रहे कई लोग इस मौके पर उपस्थित थे। शानदार उपलब्धि पर लोगों ने विनोद ठाकुर तथा उसकी टीम को बधाई दी है।