राजा वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई देने रामपुर पहुंचे बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल
रामपुर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के राजा वीरभद्र सिंह 8 जुलाई को 3:40 पर सुबह परलोक सिधार गए। 3 दिन तक हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा शोक की घोषणा की गई। 15 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।राजा वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग रामपुर पदम पैलेस पहुंचे हुए हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल रामपुर पहुंचे हुए हैं। 8 जुलाई को जब विधायक इंदर दत्त लखनपाल को राजा की मृत्यु का समाचार मिला वह तत्काल shimla के लिए रवाना हो गए। रामपुर में आज राजा वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से लोग अपने राजा को विदाई देने के लिए रामपुर पहुंचे हुए हैं।