टिकैत का हिमाचल प्रदेश का दौरा पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा से मुलाकात नए समीकरण किसानों के हितों की लडाई लडने से देश में चर्चित
किसानों की समस्याओं को लेकर टिकैत से मिले पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा
बड़सर। सतीश शर्मा।हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पूर्व नए घटनाक्रम में कांग्रेस पार्टी के दो बार विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा ने हिमाचल प्रदेश के UNA जिला में सोनाली गांव में टिकैत के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर गांव में सरदार भगत सिंह की मूर्ति का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दो बार विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा ने टिकैत के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। किसान आंदोलन के दौरान टिकैत काफी सक्रिय रहे हैं किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं तथा उनका समाधान करवाते हैं। केंद्र सरकार की किसान विरोधी कानूनों को लेकर उन्हें वापस कराने का श्रेय टिकैत को जाता है। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पूर्व विधायक manjeet dogra की सक्रियता लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।