ब्रेकिंग न्यूज़ टॉप न्यूज़ हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को शानदार उपलब्धि के लिए कोटि-कोटि बधाई
हमीरपुर। सतीश शर्मा।
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कोटि-कोटि बधाई
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने बताया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की जो बरसों तक सेवा की है। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस तथा कांग्रेस पार्टी में हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष के तौर पर लंबे समय तक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो कार्य किया है तथा जो उनका संघर्ष रहा है उसका इनाम हाईकमान तथा कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री के पद पर नवाज कर दिया है। हमीरपुर जिला का मान सम्मान प्रदेश के साथ देश में भी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बढ़ाया है इस शानदार उपलब्धि के लिए सुख को कोटि-कोटि बधाई।