मोदी मिशन अगेन के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष संजय ठाकुर मिशन रिपीट के लिए कर रहे कार्य
हमीरपुर जिला के कुलहेड़ा स्कूल से की है मैट्रिक
बड़सर में भाजपा को एकजुट करने को प्रयासरत
बड़सर। सतीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश मोदी मिशन अगेन के प्रदेश अध्यक्ष संजय ठाकुर जो मूल रूप से खनसरा गाम से संबंध रखते हैं जो सलोनी के समीप है। राजकीय हाई स्कूल कुलहेड़ा से मैट्रिक की परीक्षा पास कर उच्च शिक्षा के लिए डीएवी कांगड़ा गए। उसके उपरांत शिक्षा प्राप्त कर निजी क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद विदेशों में अपनी सेवाएं दी। दुबई जापान तथा कई अन्य देशों में संघर्ष करने के बाद अपने गांव वापस आकर भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में अपना योगदान देते रहे। बरसों से मोदी मिशन आगे इनके अध्यक्ष है हिमाचल प्रदेश के। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में मोदी मिशन अगेन का कार्य निरंतर कर रहे हैं। हमीरपुर जिला के बडसर विधानसभा क्षेत्र से मूलतः संबंधित है। इस विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 सालों से निरंतर हार का सामना कर रही है। 2012 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बलदेव शर्मा को पार्टी का टिकट दिया कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी इंद्र दत्त लखन पाल ने उस चुनाव में पहली बार बलदेव शर्मा को हराया। 2017 के चुनाव में पार्टी ने फिर बलदेव शर्मा को टिकट थमाया उस चुनाव में 439 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव शर्मा चुनाव हार गए। भारतीय जनता पार्टी के साथ जो सर्वे विभिन्न सभी एजेंसियों ने किए हैं उनमें भी भाजपा की स्थिति सुखद नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस विधानसभा क्षेत्र में गुटों में बैठी हुई है। मोदी मिशन अगेन पूरे देश में निरंतर उन लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है जो मोदी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को पसंद करते हैं। हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में मोदी मिशन अगेन के तहत संजय ठाकुर निरंतर कार्य कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में भी भाजपा को एकजुट करने के लिए प्रयासरत हैं। आज उन्होंने टॉप न्यूज़ के साथ मोदी मिशन अगेन के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। मोदी की नीतियों तथा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना मोदी मिशन का प्रमुख एजेंडा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here