जज्बे को सलाम
लंगर पर करीब एक करोड़ खर्च
मणिमहेश लंगर कमेटी के सौजन्य से 14 वां वार्षिक भंडारा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संयोजक कमेटी राजकुमार विज । पिछले 14 सालों में एक करोड़ से अधिक भंडारों पर खर्च।
14 वां भंडारा लगाया गया है। जो चमेरा में चलेगा। इसके अलावा चैत्र मास मेलो के शुभारंभ पर बरोली में खीर का भंडारा पिछले एक दशक से अधिक समय से लगाया जा रहा है। कावड यात्रा के समापन पर भी राधा कृष्ण मंदिर में इस साल दूसरा भंडारा आयोजित किया गया है। इस पुनीत कार्य में संस्था से जुड़े सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।
इस संस्था की शुरुआत 2009 नवंबर में हुई। राजकुमार विज जो इस संस्था के संयोजक हैं उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक सपना देखा। मणिमहेश यात्रा का। यात्रा पर लाखों श्रद्धालु हर साल जाते थे मणिमहेश के पैदल पड़ाव पर जगह-जगह लंगर मिलते थे। चंबा से 15 किलोमीटर दूरी चमेरा पर उन्होंने लंगर लगाने का निर्णय लिया। कुछ अपने साथियोंके साथ मिलकर इस सफर की शुरुआत की। पिछले 16 सालों में संस्था का इस वर्ष 14वां लंगर शुरू हुआ है। संस्था द्वार चैत्र मास बाबा बालक नाथ क मेलो के शुभारंभ पर जेठा रविवारको खीर बनाकर बांटी जाती है। इसके अलावा कांवड यात्रा के समापन पर भी भंडारा राधा कृष्ण मंदिरमें लगाया जाता है। इस संस्था से जुड़े सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। संस्था के सभी सदस्य तथा स्वयंसेवक इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। संस्था के लिए लोग दान भी खुलकर दे रहे हैं।