महिन्द्र ने कड़ी मेहनत के बल पर हासिल किया मुकाम
शिक्षा विभाग में शानदार प्रदर्शन
शाहतलाई। सतीश शर्मा विट्टू। बिलासपुर जिला के शाहतलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापक महेंद्र सिंह की उपलब्धियां शानदार रही है हर साल हिमाचल प्रदेश में अध्यापकों की बेहतरीन उपलब्धियां के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है लेकिन उसे प्रक्रिया के बाद भी कई ऐसे अध्यापक हैं जो पुरस्कृत होने से वंचित रह जाते हैं हमने प्रदेश में शिक्षा विभाग की शारीरिक शिक्षकों की पड़ताल में पाया कि महेंद्र सिंह जो वर्तमान में बाबा बालक नाथ की कर्म स्थली रही शाहतलाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तैनात हैं उन्होंने पिछले 22 सालों से सरकारी में अपना योगदान दे रहे हैं। शानदार परीक्षा परिणाम के लिए उन्होंने अपने विषय के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देकर मुकाम तक पहुंचा है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गवर्नमेंट कॉलेज फिजिकल एजुकेशन पटियाला से बीपीएड की परीक्षा पास की जो भारतवर्ष का श्रेष्ठ कॉलेज गिना जाता है संस्थान वर्तमान में महाराजा भूपेंद्र सिंह विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है 6 वर्ष पूर्व महेंद्र सिंह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी रहे हैं। परीक्षा परिणाम की बात की जाए तो 2008 से लेकर वर्तमान तक उनका परीक्षा शत प्रतिशत रहा है। उनकी कक्षा के बच्चे अधिकतर स्टार लेकर पास हुए हैं। उन्होंने वन विभाग की संपत्ति की रक्षा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। स्कूलों में शिक्षक महेंद्र ने सेवाएं दी है उन स्कूलों में पौधारोपण का कार्य भी करवाया है उनके पढ़ाया हुए 100 से ज्यादा बच्चे सरकारी सेवा में तैनात हुए हैं जिनमें शिक्षा पुलिस मिलिट्री लेफ्टिनेंट तथा कमांडेंट भी बने हैं। उनके प्रयासों के फल स्वरुप हिमाचल को पहली बार सीनियर नेशनल वूमेन में मेडल मिला 2012 में 2013 में 2013 में ऑल इंडिया में गोल्ड मेडल के साथ 1 लाख के पुरस्कार नकद भी मिले. पढ़ाई छात्र अभिषेक गुलरिया सेकंड लेफ्टिनेंट मनोज कुमार असिस्टेंट कमांडेंट बने हैं। साक्षी शर्मा अमेरिका में इंजीनियर है। इस छात्रा के साथ उनका एक्सपीरियंस छात्र की हैंडराइटिंग को लेकर था अच्छा हैंडराइटिंग ना होने के कारण महेंद्र सिंह ने उसे बेहतरीन हैंडराइटिंग के गुरु सीखकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
कई स्कूलों की जमीन को प्रोटेक्ट करने के लिए भी महेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। स्कूल का नाम शाहिद के नाम पर करने के लिए भी उन्होंने शिक्षा विभाग के साथ मामले को उठाया। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाह तलाई के नाम पर भी महेंद्र सिंह को आपत्ति है उनका साफ कहना है कि जहां बाबा बालक नाथ ने 12 साल तक तपस्या की माता रतनों की गमों को चराया बाबा ने चिमटा मारकर छाछ निकाली। छाछ के नाम से ही छाछ तलाई का नाम पड़ा लेकिन प्रचलन में शाहतलाई पड़ गया। इसको लेकर भी उन्होंने अभियान चलाया है। स्कूल ने 4साल में 15 ट्रॉफियां जीत कर रिकॉर्ड दर्ज किया. 30 विद्यार्थी सेना में भर्ती हुए। शानदार उपलब्धियां के लिए टॉप न्यूज की पड़ताल में महेंद्र सिंह का योगदान काफी सराहनीय रहा है। सेवा के कार्यों में भी महेंद्र सिंह बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। गरीब लोगों की मदद करनी हो। परिवारों की लड़कियों की शादी हो महेंद्र सिंह फ्रंट लाइन में रहते हैं। गुर्जरों के कल्याण के लिए भी महेंद्र सिंह का योगदान अति महत्वपूर्ण रहा है।
To News Himachal Helpline
Google pay 9218747777
Top News Himachal
SBI Barsar Distt Hamirpur Himachal Pradesh
A/C41506770016
IFSC
SBIN 0050296
…………….
Google pay 9218747777