बड़सर। सतीश शर्मा। उपमंडल बड़सर के कन्नड़ जनदरोह गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं। इस क्षेत्र में तेंदुए का आतंक है। सरेआम तेंदुआ लोगों को मिल रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पैदल चलने वाले लोगों को कई बार तेंदुआ सरेआम घूमता मिलता है उसके साथ तेंदुए के परिवार के छोटे तेंदुए भी है। इस कारण ग्रामीण दहशत के माहौल में रह रहे हैं। लोगों की मांग है कि उनको दहशत के माहौल से निकाला जाए पुणे राहत प्रदान की जाए। वन विभाग को कोई बड़ा हादसा हो इससे पूर्व इसका समाधान करवाना चाहिए। ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व तेंदुए ने बकरी पर हमला बोला था जिसे लोगों ने बचा लिया था। सड़क के किनारे कई बार तेंदुआ देखा गया।