बड़सर में भीड़बडसर जुटाकर किया जा रहा शक्ति प्रदर्शन
भाजपा में गुटबाजी सरेआम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी एकजुटता के नाम पर ठेंगा
बड़सर। टॉप न्यूज़। हमीरपुर जिला विधानसभा क्षेत्र बड़सर पूरे हिमाचल प्रदेश में चर्चा में है हिमाचल प्रदेश का इकलौता विधानसभा क्षेत्र होगा जिसमें इस विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री ने 5 सालों में सिर्फ एक दौरा किया। पूर्व में भाजपा तथा कांग्रेस की सरकारों में मुख्यमंत्री कई कई बार इस विधानसभा का दौरा कर जनता को तो फिर देते रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल रहे हो अथवा राजा वीरभद्र। राजा वीरभद्र ने इस विधानसभा क्षेत्र को जो मांगा दिया 15 ऑफिस इस विधानसभा क्षेत्र में मनजीत सिंह डोगरा ने करवाए जब भी राजा को बुलाया हजारों की भीड़ इकट्ठे की। प्रेम कुमार धूमल दौरे पर आते थे हजारों की भीड़ उमड़ती थी। लेकिन बिजडी में मुख्यमंत्री के पहले दौरे के दौरान जो आचार संहिता से पहले आखिरी भी है दौरे में मोटा, सलोनी में जोरदार स्वागत किया गया लेकिन ताल खेल मैदान में जिस प्रकार का फीका उत्साह देखा था वह आज भी चर्चा में है। उस दौरे के दौरान भाजपा की कलह सामने आई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से 2017 के चुनावों में प्रेम कुमार धूमल तथा बलदेव की हार का ठीकरा भी फोड़ा था।
इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा दो गुटों में सरेआम बंटी है भाजपा का 5 बार टिकट लेकर बलदेव शर्मा ने अपनी पैठ का एहसास करवाया है। 1998 से लेकर 2007 तक के विधानसभा चुनावों में बलदेव शर्मा ने जीत दर्ज की 2012 तथा 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
बलदेव शर्मा हार के बावजूद भी संगठन में जिलाध्यक्ष बने। प्रेम कुमार धूमल तथा अनुराग ठाकुर के सहारे बलदेव शर्मा इस बार भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में जो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यक्रम आयोजित किया गया उसमें हजारों की भीड़ पहुंची। भीड़ जुटाने का जिम्मा प्रशासन पर था। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस लगाकर लोगों को सभा स्थल में पहुंचाया गया। कार्यक्रम सरकार ने आयोजित किया वाह वाह पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ले गए अनुराग ठाकुर ने भी जमकर केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों को सराहा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर के अधिकतर समर्थक विनोद ठाकुर के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समर्थकों ने हजारों की भीड़ एकत्रित कर विरोधियों को ललकारा है। युवाओं ने साफ किया की हमारा विधायक विनोद ठाकुर जैसा हो। विनोद ठाकुर भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर जुटी भीड़ विधानसभा क्षेत्र के साथ प्रदेश में भी चर्चा में रहे। उन्होंने 845 शिक्षकों को सम्मानित किया जो हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कांगड़ा जिला में भी कैप्टन संजय पाराशर ने अध्यापकों को सम्मानित किया उन्होंने 500 से अधिक अध्यापक सम्मानित किए। हिमाचल सरकार द्वारा भी सम्मान समारोह आयोजित की गई। केंद्र सरकार द्वारा भी राष्ट्रपति पुरस्कार बांटे । विनोद ठाकुर ने 25 साल का विधानसभा क्षेत्र के लिए विजन भी जनता के बीच रखा। जिसमें इस विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, तीन नए सैटेलाइट सिटी, डिजिटल 3 लाइब्रेरियों की स्थापना सहित कई विकास के कार्य करवाने का दम भरा। भाजपा इस क्षेत्र में आमने सामने है। कांग्रेस पार्टी से लड़ाई की जगह अपनों को निपटाने में लगी है। दोनों गुटों के कट्टर समर्थक अपने नेताओं के अलावा झुकने को तैयार नहीं। अलग-अलग नावों में सवार भाजपा के सैनिक रिवाज बदलने की तो बात करते हैं लेकिन खुद को बदलने के लिए तैयार नहीं। वैसे एकता का दम भी भरते हैं। बिझडी मुख्यमंत्री जयराम की रैली में एक मंच पर सारे दिखे। लेकिन स्वागत समारोह अलग अलग । भाजपा में जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा तथा विनोद ठाकुर के बीच जो दूरियां हैं मिट भी जाएं तो निशान सरेआम देखे जा सकते हैं। भाजपा के कमलनयन किस्मत के धनी है। खामोशी के साथ निरंतर कार्य करते रहते हैं। किसी से कोई दूरी नहीं। मूल मंत्र जो भाजपा का है वह उसके साथ हैं लेकिन तिरंगा यात्रा जब आयोजित की पूरे विधानसभा क्षेत्र में डंका बजाया। टिकट भाजपा का जिसे भी मिले एकजुटता होगी तो जीत पक्की है। जय जवान जय किसान संस्था के संयोजक सीताराम भारद्वाज पिछले लोकसभा चुनावों में अनुराग ठाकुर की जीत के लिए दिन रात मेहनत करते रहे। इस विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कोई परिवार ऐसा नहीं है जो सीताराम की सेवाओं को जानता नहीं है निस्वार्थ समाज सेवा में शामिल होकर निरंतर लोगों को राहत प्रदान करते हैं। भाजपा में उनका कद काफी बड़ा है। जगत प्रकाश नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रेम कुमार धूमल तथा अनुराग ठाकुर के साथ उनके मधुर रिश्ते हैं। प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की तथा अनुराग ठाकुर के इस कार्यक्रम को चार चांद भी लगाए थे। हजारों की संख्या में उनके चाहने वाले भी विधानसभा क्षेत्र में है।