बड़सर विधानसभा क्षेत्र में मनजीत सिंह डोगरा दंपति व कांग्रेस अध्यक्ष जिला हमीरपुर राजेंद्र जार के बीच बढी तनातनी  dogra बोले 2012, 2017 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का दिया साथ लेकिन कांग्रेस पार्टी से निकाल कर मुझे दिया इनाम 2022 के चुनावों में मैदान में उतरेंगे डोगरा

बड़सर। सतीश शर्मा। टॉप न्यूज़ हिमाचल। हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में गर्मी के पारे के साथ-साथ दो बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे मनजीत सिंह डोगरा को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार द्वारा की गई टिप्पणी की पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा चुनाव लड़ना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। पूर्व विधायक manjeet dogra को कांग्रेस पार्टी से निकाला गया है। अब प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी बनी है जिसमें रानी प्रतिभा वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस की कमान दी गई है। इसके अलावा 4 वर्किंग प्रेसिडेंट तथा एक लंबी कार्यकारिणी बनाई गई है। शुक्रवार को rajinder राणा जो कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं उनके सम्मान के लिए व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल जिन्हें कांग्रेस पार्टी का प्रदेश कार्यकारिणी का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है mehre रेस्ट हाउस के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार से कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी को लेकर डिजिटल मीडिया द्वारा उनकी राय जानी जा रही थी इसी दौरान एक पत्रकार ने मनजीत सिंह डोगरा को लेकर जिलाध्यक्ष rajinder जार से प्रश्न किया की मनजीत सिंह डोगरा चुनाव लड़कर कांग्रेस party का समीकरण बिगाड़ सकते हैं तो rajinder जार ने कहा कि manjeet सिंह डोगरा चुनाव लड़ने को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं लेकिन पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में उनकी धर्मपत्नी ने चुनाव लड़ा तथा में पांचवें नंबर पर आई थी। इसी बयान को लेकर आज manjeet dogra ने डिजिटल मीडिया के साथ बातचीत में rajinder जार का जिक्र करते हुए कहा कि rajinder जार तीन बार कांग्रेस पार्टी का टिकट लेकर आए एक बार उन्होंने  दो बार उनकी धर्मपत्नी ने चुनाव लड़ा लेकिन वह कभी जीत नहीं सके। manjeet dogra की धर्मपत्नी ने भी डिजिटल मीडिया से बातचीत में कहा किवीरभद्र परिवार के साथ उनके परिवार के रिश्ते रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए रानी प्रतिभा सिंह को बधाई दी परंतु जार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह पंच का चुनाव लड़ कर  देखे नतीजा पता चल जाएगा। arvinder kaur dogra ने कहा कि बे तीन बार जिला परिषद की सदस्य रही है पंचायत प्रधान तथा बीडीसी की सदस्य भी रही है इस बार उन्होंने ओपन सीट पर चुनाव लड़ा। जिसमें उनके खिलाफ जो चुनाव प्रचार किया गया। उन्होंने कहा कि rajinder जार को इस प्रकार की बयानबाजी शोभा नहीं देती है।
राजेंद्र zar तथा manjeet dogra राजनीति के सफर में लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में साथ रहे हैं लेकिन जब rajinder जार तथा उनकी धर्मपत्नी विद्या जार को कांग्रेस पार्टी का टिकट मिला तो दोनों में दूरियां आ गई। manjeet dogra 9 साल तक बड़सर पूर्व में नादौनता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे हैं rajinder जार लगातार उस समय तीन बार टिकट लेने में सफल हुए जब राजा वीरभद्र सिंह का प्रदेश में डंका बजता था लेकिन rajinder जार में लगातार  कांग्रेस पार्टी का टिकट लेकर चुनावों में मुकाबले को तिकोना बनाया। 2012 तथा 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव जीती है तथा विधायक का ताज इंद्र दत्त lakhanpal को बंधा है। इस साल भी चुनाव होने हैं तथा manjeet dogra 2022 का चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।  विरोधी चटकारे मारकर मजे ले रहे हैं। मनजीत सिंह डोगरा आज दो बार विधायक रहने के बाद भी कांग्रेस पार्टी से बाहर हैं तथा rajinder जार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। आने वाले समय में दोनों नेताओं का प्यार कितना परवान चढ़ता है इस पर सबकी नजरें टिकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here