आशा कार्यकर्ताओं को कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र भुट्टो ने किया सम्मानित
-बंगाणा। उपमंडल बंगाणा स्थित होटल करण राज में आज रविवार को आशा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के मुच्छाली और मोमन्यार जिला परिषद वार्डों के अंतर्गत आने वाली करीब 50 आशा कार्यकर्ताओं को कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र भुट्टो ने टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया। इस मौके पर‌ कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र भुट्टो ने कोरोना काल में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कोरोनावायरस के बारे में लोगों को समय-समय पर जागरूक करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि आशा कार्यकर्ता प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करती हैं। आशा वर्करों की स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका है। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र भुट्टो ने प्रदेश सरकार से आशा कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द नियमित की मांग भी उठाई। देवेंद्र भुट्टो ने क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ताओं को कहा कि यदि उनके किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होगी तो वे बेझिझक अपने भाई देवेंद्र भुट्टो से संपर्क कर सकती हैं। देवेंद्र भुट्टो ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह अपनी ओर से उनकी हरसंभव मदद करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सुदर्शन शर्मा, कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य प्रवक्ता एवं जसाणा के पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा, कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं कुटलैहड़ युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नीरज ठाकुर, धुंधला पंचायत की प्रधान सुषमा कुमारी, कैप्टन प्रीतम राणा, कुलदीप कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here