बड़सर के सेरी गांव के फ्लाइंग ऑफिसर अक्षय वनयाल ने चमकाया हिमाचल का नाम
बड़सर। सतीश शर्मा। हमीरपुर जिला के सेरी गांव के अक्षय बनयाल फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने गांव सेरी पहुंचे गांव में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अक्षय कुमार एनडीए में दिसंबर 2017 में चुने गए थे। उनका जन्म 16 सितंबर 1999 में हुआ। इनके दादा प्रीतम सिंह अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा यह नहीं मिला है। अक्षय के पिता रविंद्र सिंह नेवी से रिटायर हो गए हैं तथा माता आशा देवी गृहिणी है। अक्षय के छोटे भाई अभय वन्याल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है। अक्षय का कहना है कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत तथा लगन की जरूरत होती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों तथा साथियों को दिया है। उन्होंने जो युवा एनडीए में जाना चाहते हैं उनको लगन के साथ आगे बढ़ने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है कड़ी मेहनत से जीवन में आगे बढ़ना चाहिए