प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के भरोसेमंद नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हुए देवेंद्र भुट्टो
ऊना। सतीश शर्मा ।
– हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने जैसे ही कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र भुट्टो की फतेहपुर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार और अधिक अंतर से जीत सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए, उन आदेशों को देखकर कुटलैहड़ क्षेत्र के कुछ कांग्रेसी नेता अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगे। कुछ नेताओं जो आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते थे, अचानक गायब ही हो गए। अंततः उक्त नेता क्षेत्र में अपनी साख बरकरार रखने के लिए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पास पहुंच गए और गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी भी उप- चुनावों में चुनाव प्रचार के लिए ड्यूटी लगाई जाए। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी उक्त नेताओं के बार-बार आग्रह कहने पर उक्त नेताओं को उप चुनाव में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंप दी। आज उनके चेहरे ऐसे खिले हैं, जैसे उन्होंने एवरेस्ट फतह कर लिया। मैं उन नेताओं को कहना चाहता हूं कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारियां काबिल नेताओं को मिलती हैं और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में देवेंद्र भुट्टो द्वारा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला तक पहुंची। देवेंद्र भुट्टो की मेहनत रंग लाई और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य शीर्ष नेताओं ने उन्हें फतेहपुर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी अंतर से जितवाने के लिए प्रदेश के 9 दिग्गज नेताओं के साथ अहम जिम्मेदारी सौंप दी। बीते रोज खुद अपनी ड्यूटी लगवाने के लिए पहुंचे कुटलैहड़ क्षेत्र के नेता आज सोशल मीडिया पर अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे, पर वे कभी भी कुशल रणनीतिकार देवेंद्र भुट्टो को नहीं पछाड़ सकते। क्योंकि देवेंद्र भुट्टो की क्षेत्र में स्वच्छ छवि तो है ही। साथ में वह ईमानदार और गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद करने वाली शख्स हैं, जिनके द्वार से कभी भी कोई बीमार, गरीब-बेसहारा खाली हाथ नहीं लौटता।