चेतन ब्रागटा जुब्बल कोटखाई की जनता के बल पर चुनाव मैदान में उतरे
प्रकृति ने किया करिश्मा सेब मिला चुनाव चिन्ह
सेब की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे
जुब्बल कोटखाई को बनाएंगे आदर्श विधानसभा क्षेत्र
जुब्बल कोटखाई। सतीश शर्मा सत्यमेव जयते।
हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में सबसे अधिक घमासान मचा है जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर इस सीट पर स्वर्गीय नरेंद्र ब्रागटा के बेटे चेतन ब्रागटा ने चुनाव मैदान में उतर कर भाजपा की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। उनके समर्थकों का सांप कहना था कि टिकट कटने के बावजूद भी चेतन ब्रागटा विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। जनता की मांग पर उन्होंने चुनाव के लिए आवेदन किया। निर्दलीय तौर पर वह मैदान में है उन्हें सेब चुनाव चिन्ह मिला है। उन्होंने टॉप न्यूज़ से मुलाकात में बताया कि उनका मिशन जनता का मिशन है जनता ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा की पार्टी टिकट काटे जाने को लेकर परिवारवाद का नाम दिया जा रहा है लेकिन आईटी सेल के वह भाजपा के राष्ट्रीय तथा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के प्रमुख थे 15 साल तक लगातार उन्होंने पार्टी की सेवा की परंतु हाईकमान को भी देखना चाहिए की परिवारवाद का पैमाना क्या है। उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए उनका संघर्ष हमेशा जारी रहेगा।उन्होंने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने ब्लूप्रिंट तैयार किया है ताकि क्षेत्र का विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का अपार प्यार तोहस ने उन्हें मिल रहा है तथा उनके समर्थक कार्यकर्ता उन के स्टार प्रचारक हैं तथा भारी बहुमत से उन्हें चुनावों में जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रचार किया गया की चेतन गायब हो गया है ऐसा कुछ भी नहीं था वह लोगों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांग रहे थे। प्रकृति का न्याय देखिए उनको चुनाव चिन्ह सेब मिला है। सेब के लिए स्वर्गीय नरेंद्र ब्रागटा ने लंबी लड़ाई लड़ी है। उनका उद्देश्य बागवानी को विकसित कर क्षेत्र को मजबूती प्रदान करना है। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने ब्लू प्रिंट तैयार किया है जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदली जाएगी।उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि वे उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाकर विधानसभा में पहुंचाएं बाकी विकास का जिम्मा उन पर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला कांग्रेस से है।