हमीरपुर जिला में कांग्रेस पार्टी के 3 विधायकों पर कांग्रेस की नजर
सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजेंद्र राणा तथा इंद्र दत्त लखनपाल के नामों पर लगेगी मोहर
हमीरपुर। सतीश शर्मा। कांग्रेस पार्टी में हमीरपुर जिला में टिकट के कई दावेदार सामने आए हैं लेकिन 3 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का रुख पूर्व विधायकों को मैदान में उतारकर मुकाबला करने का है। 9 जून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के सुखविंदर सिंह सुक्खू जो प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं कांटेक्ट तय माना जा रहा है। सुजानपुर में राजेंद्र राणा की टिकट फाइनल मानी जा रही है उन्होंने 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे जिन्हें मुख्यमंत्री का दावेदार भी घोषित किया गया था 1919 वोटों से हराया है। उनकी टिकट पर कोई संशय नहीं है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में टिकट इंद्र दत्त लखनपाल की झोली में जाएगा। लखन पाल 2012 तथा 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के हनुमान कहे जाने वाले बलदेव शर्मा को हराकर सत्ता में काबिज हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के लोग भी इंद्र दत्त लखन पाल की कार्यशैली के कायल हैं। कांग्रेस पार्टी 2 विधानसभा क्षेत्रों हमीरपुर तथा भोरंज में किसे मैदान में उतारती है इस पर मंथन किया जा रहा है। टॉप न्यूज की राजनीतिक विश्लेषकों की टीम का मानना है कि कांग्रेस पार्टी के तीनों टिकट सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजेंद्र राणा तथा इंद्र दत्त लखनपाल के तय है। भाजपा पांचों विधानसभा क्षेत्रों में किसे मैदान में उतारेगी अभी तस्वीर धुंधली है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का नाम जोर शोर से लिया जा रहा है। हमीरपुर किसके नाम रहेगा अभी भविष्य के गर्भ में है। नादौन, भोरंज।बड़सर की जंग कौन प्रत्याशी जीतेगा कहा नहीं जा सकता लेकिन हारे प्रत्याशियों की टिकटें कटी तो गेंद किस के पाले जाएगी जनता इंतजार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here