बड़सर भाजपा प्रकोष्ठों की बैठक में राज्यसभा सांसद सिकंदर ने गिनाई उपलब्धियां
मोदी का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-
सिकंदर

बड़सर। सतीश शर्मा विट्टू।
हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों का सम्मेलन  मैहरे में आयोजित की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने उन्हें शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में  मुख्यातिथि सिकंदर ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।‌ उन्होंने कहा कि जब भी देश का इतिहास खंगाला जाएगा नरेंद्र मोदी का कार्यकाल स्वर्ण युग के रूप में याद किया जाएगा। देश के में जो केंद्र सरकार ने निर्णय लिए हैं वह एक स्वर्णकाल के शानदार निर्णय लिए हैं। देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री ने चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो अथवा बेहतर सड़कों का निर्माण, नोटबंदी, तीन तलाक पर निर्णय महत्वपूर्ण रहे हैं। हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी करोड़ों रुपए की गिरावट केंद्र सरकार ने जारी की है लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता पैसे की कमी का जिक्र कर केंद्र सरकार को बदनाम कर रहे हैं। कहा कि हिमाचल के नेता जब दिल्ली जाते हैं तो केंद्र के मंत्रियों को साले बार टोपिया पहनाते हैं तथा हिमाचल प्रदेश में आकर केंद्र सरकार को कोसते हैं जो दोहरी मानसिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो । माचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने सांसद निधि से धन उपलब्ध करवाया है।
सिकंदर ने लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि चारों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी शानदार बहुमत हासिल कर जीत दर्ज करेगी। देश में सड़कों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। देश में कई मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया। कई फोरलेन सड़कें हिमाचल में बनाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here